Himachal Pradesh Heavy Rainfall Latest News: तीन जिलों में बारिश का कहर, हिमाचल-कश्मीर में बादल फटा, बिहार में येलो अलर्ट 

Himachal Pradesh Heavy Rainfall Latest News: तीन जिलों में बारिश का कहर, हिमाचल-कश्मीर में बादल फटा, बिहार में येलो अलर्ट 
हाईलाइट
  • तीन जिलों में बारिश का कहर
  • मध्यप्रदेश को मूसलाधार का इंतजार
  • हिमाचल में फटा बादल
  • बिहार में गिरी बिजली

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। राजधानी दिल्ली को मानसून का शिद्दत से इंतजार है। दूसरी तरफ देश के कई हिस्सों में ये हालात हैं कि पानी तबाही बन कर बरस रहा है। खासतौर से हिमाचल प्रदेश, कश्मीर और बिहार में हालात बेहद खराब हैं। हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में बादल फटने की घटना सामने आने के बाद हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। इन प्रदेशों में नदी नाले उफान पर हैं। जिसकी वजह से बाढ़ जैसी स्थिति बन चुकी है।

हिमाचल में बारिश से तबाही
हिमाचल में हालात कितने खराब हैं इसका अंदाजा इन तस्वीरों से लगाया जा सकता है। जहां नदियां अपना दायरा तोड़ कर बह रही हैं। मंडी पठानकोट हाईवे पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो चुका है। रामपुर के नजदीक स्थित झाकड़ी में भी तेज बारिश होती रही। जिसकी वजह से नेशनल हाईवे  कई घंटों के लिए बंद रहा। 

 

उत्तराखंड में बढ़ा नदियों का जलस्तर
उत्तराखंड में भी हालात कुछ ऐसे ही हैं। यहां भारी बारिश की वजह से सरवरी नदी का जलस्तर बढ़ गया। रिषिकेश बद्रीनाथ के पास पानी दीवार तोड़ कर बहता नजर आया।

 

बिहार में भी बारिश का उत्पात
बिहार में भी बारिश कहर बरपाती नजर आ रही है। यहां बिजली गिरने की घटनाओं के चलते अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। प्रदेश के उत्तर पूर्वी जिले, पूर्वी पश्चिम चंपारण, पटना, गया, नालंदा, बेगूसराय जिलों में भारी बारिश की संभावनाओं के बाद यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

इसके अलावा देश के अलग अलग हिस्सों में रूक रूककर या लगातार बारिश का कहर जारी रहा।

Whats-App-Image-2021-07-12-at-15-44-58

Created On :   12 July 2021 10:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story