रायपुर : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गुरू नानक जयंती-प्रकाश पर्व की दी बधाई

By - Bhaskar Hindi |30 Nov 2020 10:21 AM IST
रायपुर : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गुरू नानक जयंती-प्रकाश पर्व की दी बधाई
डिजिटल डेस्क, रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को विशेषकर सिख समुदाय के लोगों को गुरू नानक जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि सिख धर्म के पहले गुरू नानक देव जी की जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में उल्लास के साथ मनाया जाता है। गुरू नानक देव के उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं। गुरू नानक जी को विश्व भर में सांप्रदायिक एकता, सच्चाई, शांति, सदभाव के ज्ञान को बांटने के लिए याद किया जाता है। उन्होंने मनुष्यों को प्रेम, एकता, समानता और भाई-चारा का संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से अपील की है कि प्रकाश पर्व मनाते समय कोविड-19 से बचाव के लिए शासन दिशा-निर्देशों और सामाजिक व शारीरिक दूरी के सिद्धांतों का पालन करें।
Created On :   30 Nov 2020 1:34 PM IST
Next Story