रायपुर : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की दी बधाई

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
रायपुर : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की दी बधाई

डिजिटल डेस्क, रायपुर। 11 अगस्त 2020 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं हमें विभिन्न परिस्थितियों में जीवन जीने की सीख देती हैं। उनके उपदेश जीवन की हर परिस्थिति के लिए प्रासंगिक हैं और दुविधा की स्थिति में सही निर्णय की राह दिखाते हैं। श्रीकृष्ण ने फल की चिन्ता ना करते हुए हमें कर्म करने की शिक्षा दी है। उनकी शिक्षाएं सदा सत्य के मार्ग पर चलने और अन्याय के विरूद्ध खड़े होने के लिए प्रेरित करती है।

Created On :   12 Aug 2020 7:54 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story