रायपुर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों को मिल रही है साहूकारों से मुक्ति

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
रायपुर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों को मिल रही है साहूकारों से मुक्ति

डिजिटल डेस्क, रायपुर। 01 दिसम्बर से शुरू हुई समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर प्रदेशके किसानों में खासा उत्साह है। मेहनत के हिसाब से धान का वाजिब दाम मिलने से किसानों को अब साहूकारों से मुक्ति मिल गयी है। बिलासपुर जिले के मोपका धान खरीदी केन्द्र में समर्थन मूल्य पर धान बेचने आए ग्राम चिल्हाटी के किसान श्री बहौरी केंवट ने 28 क्विंटल धान का टोकन कटवाया है। वे कहते हैं कि सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से हमें साहूकारों से मुक्ति मिल गयी है। अब हमें साहूकारों से ब्याज लेने की कोई जरूरत नहीं है। समिति में धान खरीदी के लिए समुचित व्यवस्था की गयी है। उन्हांेने बताया कि उन्हें धान की तौलाई में कोई दिक्कत नहीं आयी है। किसान श्री रामषरण केंवट समिति में धान खरीदी की व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए। उन्हांेने बताया कि यहां टोकन कटवाने में कोई दिक्कत नहीं आयी। उन्होंने 22 क्विंटल धान का टोकन कटवाया है। वे 2.5 एकड़ में धान की खेती करते हैं। श्री केंवट कहते हैं कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से हमें काफी राहत मिली है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा हम जैसे किसानों के हित को ध्यान में रखकर ही किसान हितैषी योजनाएं बनायी जा रही है। मोपका धान खरीदी केन्द्र में मोपका, चिल्हाटी, लिंगयाडीह, खैरा एवं फरहदा 5 गांवों के किसान समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचने आते है। समिति के प्रबंधक श्री बसंत डहरिया ने बताया कि यहां 479 किसान पंजीकृत हैं। धान का पंजीकृत रकबा 563 हेक्टेयर है। 01 दिसम्बर से यहां अब तक 52 किसानों से 2162 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। क्रमांक-5637/चौधरी/रचना

Created On :   9 Dec 2020 8:32 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story