रायपुर : वन मंत्री अकबर आज दिंवगत झामसिंह के पत्नी को 4 लाख रूपए का चेंक प्रदान किया

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
रायपुर : वन मंत्री अकबर आज दिंवगत झामसिंह के पत्नी को 4 लाख रूपए का चेंक प्रदान किया

डिजिटल डेस्क, रायपुर।, 13 अक्टूबर 2020 छत्तीसगढ़ के वन, परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज कबीरधाम जिले में भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रोरेट कार्यालय के सभा कक्ष में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा स्वेच्छा अनुदान कोष से स्वीकृत किये गये 6 लाख रूपए का चेक तीन अलग-अलग हितग्राहियों को वितरण किया। इसी प्रकार राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत पांच विपत्तिग्रस्त परिवार को 20 लाख रूपये का चेक वितरण किया। मंत्री श्री अकबर ने जिले के बोडला विकासखण्ड के ग्राम बालसमुंद निवासी दिवंगत झामसिंह ध्रुर्वे की पत्नी श्रीमती लग्नी बाई को मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत 4 लाख रूपए का चेक प्रदान किया। उन्होंने इसके अलावा ग्राम घोटिया निवासी श्रीमती फूलबाई बघेल को स्वयं के इलाज के लिए एक लाख रूपए का चेक वितरण किया। इसी प्रकार बोडला विकासखण्ड के ग्राम मुढियापार निवासी राम कुमार लहरे को उनकी पत्नी के उपचार के लिए एक लाख रूपए का चेक वितरण किया। वह कैंसर से पीडित है। इसी प्रकार राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत बोड़ला विकासखंड के श्री रेमलाल, दयाबती, बैयानाबाई, अंजोरदास और मांगन को चार-चार लाख रूपए का चेक वितरण किया।

Created On :   14 Oct 2020 9:26 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story