रायपुर : शासन द्वारा रबी फसलों के बीज विक्रय की दर निर्धारित

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
रायपुर : शासन द्वारा रबी फसलों के बीज विक्रय की दर निर्धारित

डिजिटल डेस्क, रायपुर। 06 नवम्बर 2020 राज्य में रबी मौसम में बोई जाने वाली विभिन्न फसलों के बीज विक्रय की दर निर्धारण शासन द्वारा किया गया है। राज्य में रबी मौसम में प्रमुख रूप से गेहूं, चना, मटर, तिवड़ा, मसूर तथा तिलहनी फसलों में सरसों, अलसी, कुसुम की खेती की जाती है। शासन द्वारा राज्य के किसानों को रबी फसलों के बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कृषकों की मांग के अनुरूप इनका भंडारण सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में कराया गया है। निर्धारित दर के अनुसार गेहूं ऊंची किस्म के बीज का मूल्य 3040 रू. प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसी तरह गेहूं बौनी किस्म 2960 रू. प्रति क्विंटल, चना समस्त किस्म 6800 रू. प्रति क्विंटल, मटर 9000 रू. प्रति क्विंटल, मसूर समस्त किस्म 7000 रू. प्रति क्विंटल, तिवडा समस्त किस्म 5200 रू. प्रति क्विंटल, सरसों 5750 रू. प्रति क्विंटल, अलसी 5600 रू. प्रति क्विंटल एवं कुसुम 5750 रू. प्रति क्विंटल दर से किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों से अपने नजदीक की सहकारी समितियों से रबी की विभिन्न फसलों के बीज शासन द्वारा निर्धारित दर पर उठाव करने की अपील की गई है। 

Created On :   7 Nov 2020 9:36 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story