रायपुर : सफल होने के लिए कड़ी मेहनत और लगन जरूरी-कलेक्टर डॉ भारतीदासन

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
रायपुर : सफल होने के लिए कड़ी मेहनत और लगन जरूरी-कलेक्टर डॉ भारतीदासन

डिजिटल डेस्क, रायपुर। जेईई मेन्स में "प्रयास" बालक सड्डू और कन्या गुढ़ियारी के छात्र-छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम रायपुर 14 सितम्बर 2020 कलेक्टर डॉ एस. भारतीदासन ने आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय "प्रयास" बालक आवासीय विद्यालय, सड्डू और कन्या गुढ़ियारी के छात्र-छात्राओं को सफलता पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए कठिन परिश्रम और लगन आवश्यक है।प्रयास विद्यालय के छात्र-छात्राएं दूरस्थ अंचल से आकर यहाँ अध्ययन करते है। घर से दूर एक और घर के रूप में स्थापित प्रयास आवासीय विद्यालय में अध्ययन-अध्यापन के साथ-साथ खेलकूद जैसे अन्य गतिविधियों का प्रबंध किया गया है। सहायक आयुक्त श्री तारकेश्वर देवांगन ने बताया कि जनवरी/सितम्बर 2020 में आयोजित जेईई मेन्स में 81 छात्र सम्मिलित हुए, जिसमें से 67 छात्रों ने सफलता हासिल की है। परीक्षा का यह परिणाम 83 प्रतिशत है। यह परिणाम प्रतिशतवार छत्तीसगढ़ राज्य में सर्वाधिक है। इसमें से 16 छात्र 90 प्रतिशत से अधिक प्राप्त किये है। एनआईटी में 33 छात्रों को सीधे प्रवेश हेतु अपना स्थान सुनिश्चित किया है। उल्लेखनीय है कि दंतेवाड़ा के छात्र अमोल कुमार उरकुरे ने पूरे प्रयास में सर्वाधिक 97.91 प्रतिशत प्राप्त किया है। इसी तरह प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी जेईई मेन्स में 42 विद्यार्थी सम्मिलित हुए, जिसमें से 25 छात्राओं ने सफलता हासिल की है। परीक्षा का यह परिणाम 60 प्रतिशत है। एनआईटी में 15 छात्राओं ने सीधे प्रवेश हेतु अपना स्थान सुनिश्चित किया है। पल्लवी साहू पिता श्री मदन लाल साहू जिला बालोद ने सर्वाधिक 91.65 प्रतिशत प्राप्त किया है।राष्ट्रीय स्तर पर जेईई की परीक्षा में करीब 20 प्रतिशत छात्र सफल होते हैं और जेईई एडवांस के लिए पात्र होते हैं। संस्था की उत्तरोत्तर सफलता में आदिम जाति कल्याण विभाग के उच्य अधिकारियो- सचिव, आयुक्त, संचालक एवं सहायक आयुक्त के मार्गदर्शन, नियंत्रण का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष कक्षा 12वीं तथा जेईई के लिए अनुबंधित कोचिंग संस्थवा "शिवा ट्यूटोरियल्स प्राईवेट लिमिटेड भिलाई" एवं उनके शिक्षकों द्वारा कोविड-19 की विषम परिस्थितियों में राज्य के दूरस्थ अंचल के नक्सल प्रभावित (पीड़ित -परिवार) के छात्रों को ऑन-लाईन तैयारी करवा कर, की गयी मेहनत से संभव हुआ है। "प्रयास बालक सड्डू और कन्या गुढ़ियारी"की यही टीम आगामी 27 सितम्बर को आयोजित होने वाले जेईई एडवांस-2020 में सफलता अर्जित करने हेतु प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। कोचिंग संस्था द्वारा ऑनलाइन टेस्ट सीरिज तैयार कर छात्र-छात्राओं को लगातार अभ्यास कराया जा रहा है जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थी सफलता प्राप्त कर सकें। क्रमांक/09- 47/विष्णु

Created On :   14 Sept 2020 4:55 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story