रायपुर : सिंचाई के लिए 7.51 करोड़ रूपए स्वीकृत : किसानों को 1090 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की मिलेगी सुविधा

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
रायपुर : सिंचाई के लिए 7.51 करोड़ रूपए स्वीकृत : किसानों को 1090 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की मिलेगी सुविधा

डिजिटल डेस्क, रायपुर। 21 जुलाई 2020 छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा महासमुंद जिले के दो और राजनांदगांव जिले की एक सिंचाई जलाशय के जीर्णोद्धार कार्य के लिए 7 करोड़ 51 लाख 69 हजार रूपए की स्वीकृत की गई है। इन सिंचाई जलाशयों के पूरा होने से 1090.63 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले के विकासखंड महासमुंद की कोडार जलाशय परियोजना की बम्हनी वितरक नहर लाईनिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 54 लाख 80 हजार और पसीदा जलाशय के नहर लाईनिंग, पक्के कार्यों का सुधार एवं जीर्णोंद्धार कार्य हेतु 2 करोड़ 11 लाख 27 हजार रूपए तथा राजनांदगांव जिले के विकासखंड डोंगरगढ़ की पेटेश्री नदी पर झिटिया एनीकट योजना के निर्माण के लिए 2 करोड़ 85 लाख 62 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

Created On :   22 July 2020 8:43 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story