रायपुर : श्री रामगोपाल अग्रवाल ने नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
रायपुर : श्री रामगोपाल अग्रवाल ने नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

डिजिटल डेस्क, रायपुर।, 22 जुलाई 2020 नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल ने आज नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उपस्थित खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, अध्यक्ष खादी ग्राम उद्योग श्री राजेन्द्र तिवारी ने रामगोपाल अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री रामगोपाल अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रसंशा करते हुए भविष्य में अन्य महत्वपूर्ण कार्य प्रदान कराये जाने के लिए प्रयास करने पर जोर दिया। इस अवसर पर प्रबंध संचालक नागरिक आपूर्ति निगम श्री निरंजन दास सहित निगम के समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। क्रमांक-2765/चतुर्वेदी

Created On :   23 July 2020 12:58 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story