चेन्नई: राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने जेल में की खुदकुशी की कोशिश

Rajiv Gandhi assassination case convict Nalini Sriharan attempted suicide in Vellore prison
चेन्नई: राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने जेल में की खुदकुशी की कोशिश
चेन्नई: राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने जेल में की खुदकुशी की कोशिश
हाईलाइट
  • चेन्नई की वेल्लोर जेल में उम्रकैद की सजा काट रही है नलिनी
  • राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने की खुदकुशी की कोशिश

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने जेल में खुदकुशी करने की कोशिश की। इस बारे में नलिनी के वकील पुगलेंती ने जानकारी दी। उम्रकैद की सजा काट रही नलिनी तमिलनाडु के वेल्लोर जेल में बंद है। बताया जा रहा है, जेल में झगड़े के बाद उसने आत्महत्या का प्रयास किया। 

अन्य कैदी से झगड़े के बाद जान देने का प्रयास
वकील के मुताबिक, नलिनी और अन्य कैदी के बीच झगड़ा हुआ था। दोनों के झगड़े की बात जेलर तक पहुंच गई थी जिसके बाद नलिनी ने जान देने की कोशिश की। वकील का कहना है, नलिनी ने इतने सालों में पहली बार ऐसा कदम उठाया, इसलिए इसकी असली वजह जानने की कोशिश की जा रही है। नलिनी के पति जो कि राजीव केस में ही जेल में बंद है, उसने नलिनी को दूसरे जेल में शिफ्ट करने की मांग उठाई है।

राजीव की हत्या की दोषी नलिनी 29 सालों से सजा काट रही है। वह लिट्टे के लिए काम करने वाले मुरुगन श्रीहरण की करीबी सहयोगी थी, बाद में दोनों ने शादी कर ली थी। जब नलिनी को गिरफ्तार किया गया तब वह दो महीने की गर्भवती थी। उसने जेल में ही बेटी को जन्म दिया था। 

1991 में आत्मघाती हमले में हुई थी राजीव की मौत
गौरतलब है कि, तमिलनाडु के श्रीपेरमबुदूर में एक चुनावी रैली में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। 21 मई 1991 को राजीव गांधी रैली कर रहे थे, इसी दौरान आतंकी संगठन लिट्टे के आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोट से उड़ा दिया था। इस हमले में राजीव गांधी सहित कई अन्य लोगों की मौत हो गई थी।

राजीव गांधी की हत्या में सात लोगों- ए.जी. पेरारिवलन, वी. श्रीहरन उर्फ मुरुगन, टी. सुतेन्द्रराजा अलैस संथान, जयकुमार, रॉबर्ट पायस, रविचंद्रन और वी. श्रीहरन की पत्नी नलिनी श्रीहरन को दोषी ठहराया गया था।सभी अपराधी 1991 के बाद से जेल में हैं। तमिलनाडु सरकार ने सभी दोषियों की रिहाई के लिए एक प्रस्ताव पारित किया है, लेकिन राज्यपाल ने इस मामले पर अभी तक निर्णय नहीं लिया है।

Created On :   21 July 2020 6:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story