मिटी जलसंकट की चिंता अकोलावासियों को राहत

Relief to Akola residents worried about soil water crisis
मिटी जलसंकट की चिंता अकोलावासियों को राहत
जलसंग्रहण बढ़ा मिटी जलसंकट की चिंता अकोलावासियों को राहत

डिजिटल डेस्क, महान। बार्शिटाकली तहसील के महान स्थित काटेपूर्णा बांध में अब जलसंग्रहण बढ़ गया है। जिससे अकोला शहर को जलापूर्ति करने वाला पांचव्हा वाल्व भी जल्द ही पानी के नीचे डूबने वाला है। इससे अकोलावासियों को बड़ी राहत मिल गई है। महान के काटेपूर्णा बांध से अकोलावासियों के लिए जलापूर्ति की जाती है। इस जलापूर्ति के लिए बांध में पांच वाल्व बिठाए गए है। डेढ़ माह पहले इस बांध का जलस्तर काफी कम हो गया था। जिससे चिंता का माहौल बन गया था। लेकिन बीते बीस दिनों से हो रही लगातार बारिश से बांध का जलस्तर बढ़ गया है। मौजूदा स्थिति में बांध का जलस्तर 57.84 के उपर चला गया है।

महान बांध का पांचवा वाल्व डूबेगा पानी के नीचे

वहीं अकोला शहर को जलापूर्ति करने वाले पांच में से चार वाल्व पूरी तरह पानी में डूब गए है। अब पांचवा आखरी वाल्व भी पानी में डूब रहा है। इस तरह अब अकोलावासियों की जलसमस्या की  समस्या ही सुलझ गई है। जिससे अकोलावासियों में राहत महसूस की जा रही है।

Created On :   25 July 2022 12:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story