सभी धर्मो का सम्मान करें, यही सबसे बडी पूजा सबसे बडी इबादत: शहर काजी

Respect all religions, this is the biggest worship, the biggest worship: Shahar Qazi
सभी धर्मो का सम्मान करें, यही सबसे बडी पूजा सबसे बडी इबादत: शहर काजी
पन्ना सभी धर्मो का सम्मान करें, यही सबसे बडी पूजा सबसे बडी इबादत: शहर काजी

डिजिटल डेस्क, पन्ना। विगत कई दिनों से देश के एक हिस्से में संप्रदायिक हिंसा की घटनाएं सामने आ रही है। जिसको लेकर शहर काजी मौलाना मुईजुदद्ीन नदवी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लोगों से अपील करते हुए कहा कि हजरत मोहम्मद साहब के संबध में जो आपत्तिजनक बयान जारी किया गया है वह निंदनीय है। क्योकि हजरत मोहम्मद साहब ने इंसानियत का पैगाम सिखाया, अच्छे और बुरे को गले से लगाया। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करें इससे बढकर न कोई पूजा है और न कोई इबादत है। यहीं नही आपने पडोसी के साथ अच्छा व्यवहार करने की बात कही चाहे वह किसी भी धर्म का हो। पूरी दुनिया में भारत खासतौर से शहर पन्ना के तमाम नागरिकों ने आपके शान का सम्मान किया और भ्रामक संदेशो की निंदा की और एक होने की मिशाल दी। शासन-प्रशासन ने तुरंत मामले में संज्ञान लेते हुए कार्यवाही कर सराहनीय कदम उठाया।  यदि कोई भी भ्रामक जानकारी देता है तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस प्रशासन को दे। साथ ही शासन प्रशासन से अनुरोध है कि ऐसे लोगो के साथ जो किसी भी धर्म का अपमान करें उनके खिलाफ  सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये। शांति व्यवस्था बनाये रखने में वह जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन सहित सभी धर्मो के मानने वालों का धन्यवाद ज्ञापित करता हॅू।

Created On :   14 Jun 2022 11:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story