- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- चारपहिया ने युवक को मारी टक्कर रीवा...
चारपहिया ने युवक को मारी टक्कर रीवा रेफर
By - Ankita Rai |16 April 2022 4:06 AM GMT
पन्ना चारपहिया ने युवक को मारी टक्कर रीवा रेफर
डिजिटल डेस्क, पन्ना। पन्ना शहर में बीते दिवस १४ अप्रैल की शाम को एक अज्ञात चार पहिया वाहन द्वारा स्कूटी चालक व उसकी पुत्री को टक्कर मारकर घायल कर देने की जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष रैकवार पिता गोपाल रैकवार उम्र ३० वर्ष निवासी आगरा मोहल्ला पन्ना अपनी पुत्री अक्षरा उम्र ११ वर्ष अपने निजी वाहन से बाजार जा रहे थे तभी अचानक एसएस लाज के सामने एक चार पहिया वाहन ने टक्कर मारकर पिता-पुत्री को घायल कर दिया। घायलों को प्राईवेट वाहन से जिला चिकित्सालय पन्ना पहँुचाया गया परंतु स्थिति को गंभीर देखते हुये चिकित्सक ने मेडिकल कालेज रीवा के लिये रेफर कर दिया गया। यह घटना शाम करीब ०७ बजे्र की बताई जा रही है।
Created On :   16 April 2022 9:36 AM GMT
Tags
Next Story