पांच हजार की रिश्वत लेते आरआई रंगे हाथ पकड़ाया

RI caught red handed taking bribe of five thousand
पांच हजार की रिश्वत लेते आरआई रंगे हाथ पकड़ाया
मंडला पांच हजार की रिश्वत लेते आरआई रंगे हाथ पकड़ाया

डिजिटल डेस्क, मंडला। लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने तहसील कार्यालय में भूस्वामी से 5 हजार की रिश्वत लेते आरआई(राजस्व निरीक्षक) को रिश्वत लेते पकड़ा है। सीमाकंन के एवज में महराजपुर हल्का के पटवारी और आरआई ने 12 हजार की रिश्वत की मांग की थी। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
जानकारी के मुताबिक अनिल पिता स्वर्गीय श्री राजेंद्र कुमार जैन उम्र 55 साल निवासी दादा धनीराम वार्ड महाराजपुर मंडला की महराजपुर स्थित दो रकबा का सीमांकन होना था, जिसके लिए आवेदक के द्वारा आवेदन किया गया था लेकिन कृषि भूमि के सीमांकन करने के एवज में 12 हज़ार रुपए (7 हज़ार पटवारी  एवं 5 हज़ार राजस्व निरीक्षक ) रिश्वत की मांग की गई। जिसकी शिकायत आवेदन ने 1 जून को लोकायुक्त जबलपुर एससी से की। पुलिस ने शिकायत का सत्यापन किया। इसके बाद शुक्रवार को आवेदक के द्वारा 5 हजार की रिश्वत आरआई अतुल कसार को तहसील कार्यालय में दी गई। यहां लोकायुक्त की टीम ने आरआई को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। पटवारी अंकुट नंदन सिंगौर मौक़े पर नहीं मिला। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक जेपी वर्मा के नेतृत्व में लोकायुक्त निरीक्षक घनश्याम सिंह मर्सकोले, निरीक्षक कमल सिंह उईके एवं लोकायुक्त टीम जबलपुर शामिल रही है।
 

Created On :   3 Jun 2022 11:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story