Road accident : वाहन ने रिक्शा चालक को कुचला - मौत

Road accident: vehicle crushed rickshaw driver - death
Road accident : वाहन ने रिक्शा चालक को कुचला - मौत
Road accident : वाहन ने रिक्शा चालक को कुचला - मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। यशोधरा नगर थाने से कुछ दूर एक तीन पहिया वाहन ने साइकिल रिक्शा चालक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम मो. नियाज अंसारी मोरमजान अंसारी (40), संघर्ष नगर निवासी है। घटना 23 जनवरी को हुई। मो. नियाज अंसारी अपने घर जा रहा था, तब यह घटना हुई। 
घर जा रहा था रिक्शा चालक

गंभीर घायल ने अस्पताल में दम तोड़ा

पुलिस सूत्रों के अनुसार मो. नियाज रिक्शा चलाता था। 23 जनवरी को वह शाम करीब 7 बजे रिक्शा लेकर घर जा रहा था। इस दौरान टीपू सुल्तान चौक की ओर से आ रहे तीनपहिया वाहन (एम.एच.-31-एफ.बी.-2731) के चालक ने कलमना रिंग रोड, यादव नगर चौक की ओर जाने वाली सड़क पर ईंटभट्ठी चौक में मो. नियाज को टक्कर मार दी। नियाज रिक्शा नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान नियाज की मौत हो गई। सूचना मिलने पर यशोधरा नगर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक पर धारा 279, 304(अ) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 

Created On :   24 Jan 2021 7:39 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story