शिक्षा के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिया जा रहा प्रशिक्षण

rss are giving training to woman for make them self-reliant
शिक्षा के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिया जा रहा प्रशिक्षण
शिक्षा के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिया जा रहा प्रशिक्षण

डिजिटल डेस्क मंडला। समाज की मुख्य धारा से जोडऩे और बालिकाओं और महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने के लिए राष्टृी स्वमंसेवक संघ से जुड़े संगठन सेवा भारती ने निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण के लिए केंद्र की शुरूआत की है। देवधरा स्थित आश्रम में छात्राओं से बाहर से आई बालिका और महिलाएं प्रशिक्षण ले सकती है। सेवा भारती के द्वारा दिये गए प्रशिक्षण के बाद महिलाएं और बालिकाएं भविष्य में किसी अन्य पर आश्रित नहीं रहेगी।
जानकारी के मुताबिक सेवा भारती आश्रम देवहरा में सिलाई के लिए निशुल्क प्रशिक्षण केंद्र की शुरूआत 5 अक्टूबर को शुरू किया गया है। यहां एक बैच में 70 बालिकाएं प्रशिक्षण ले सकेगी। सिलाई का प्रशिक्षण 70 दिन का रहेगा। सेवा भारती ने बालिकाओं को स्वाबलंबी और खुद के बलबूते पर भरण पोषण और सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की है। सेवा भारती का उद्देश्य है कि परित्यगता और आर्थिक तंगी से जूझ रही महिलाएं और बालिकाओं को प्रशिक्षण कर खुद के पैरों पर  खड़ी हो सके। यहां आश्रम में 84 छात्राएं निवासरत है। पहले  इन्हे प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके बाद आश्रम से बाहर से आने वाले महिलाओं और बालिकाओं को भी प्रशिक्षण का मोका मिलेगा।
आठ प्रकल्प में प्रशिक्षण-
सेवा भारती ने मंडला के अलावा अन्य सात प्रकल्प में निशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था बनाई है। डिंडौरी, बालाघाट, सागर, जबलपुर, सलैया और कोसमडीह में प्रशिक्षण केंद्र खोले गए है। जिसमें बालिकाओं और महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर समाज की मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है। सेवा भारती के द्वारा प्रशिक्षण में भी पूरा सहयोग किया जा रहा है। केंद्र में सिलाई मशीन उपलब्ध करा दी गई है। अन्य सुविधाएं भी दी जा रही है। 
राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने किया निरीक्षण
यहां प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण सेवा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राकेश जैन ने किया है। इसके साथ महाकौशल प्रांत के संगठन मंत्री श्याम बनमाले भी मौजूद रहे। इन्होने प्रशिक्षण के संबंध में पूरी जानकारी ली और अधिक से अधिक जरूरतमंद बालिकाओं और महिलाओं को जोडऩे के निर्देश दिए।

 

Created On :   11 Oct 2017 11:15 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story