दो दिन में मात्र 71 स्कूलों का पंजीकरण

RTE: Registration of only 71 schools in two days
दो दिन में मात्र 71 स्कूलों का पंजीकरण
आरटीई दो दिन में मात्र 71 स्कूलों का पंजीकरण

डिजिटल डेस्क, नागपुर. आरटीई प्रवेश प्रक्रिया के लिए 23 जनवरी से स्कूलों के पंजीकरण की शुरुआत हुई। दो दिन में मात्र 71 स्कूलों ने रजिस्ट्रेशन किया। आरटीई की बकाया प्रतिपूर्ति भुगतान किए बिना पंजीकरण नहीं करने की मेस्टा ने भूमिका ली है। रजिस्ट्रेशन को स्कूलों का अल्प प्रतिसाद रहने से प्रवेश प्रक्रिया विलंब से शुरू होने के कयास लगाए जा रहे हैं। आरटीई प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत निजी स्कूलों में 25 फीसदी सीटें आरक्षित की जाती हैं। स्कूलों के रजिस्टर्ड होने के बाद विद्यार्थी क्षमता के आधार पर सीटें आरक्षित होंगी। गत वर्ष 663 स्कूलों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इन स्कूलों में पांच हजार से अधिक सीट आरक्षित की गई। 3 फरवरी तक स्कूलों के पंजीकरण की तिथि बढ़ाई गई है। 

पत्र जारी कर पात्र स्कूलों पर सख्ती : शिक्षण संचालनालय ने शिक्षणाधिकारियों को पत्र जारी कर सभी पात्र स्कूलों का रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए हैं। 100 फीसदी स्कूल रजिस्टर्ड नहीं होने पर संबंधित शिक्षणाधिकारी और प्रशासकीय अधिकारियों पर जिम्मेदारी तय करने की चेतावनी दी है। स्कूलों का प्रतिसाद नहीं मिलने पर शिक्षा विभाग का अगला कदम क्या होगा, इस ओर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Created On :   28 Jan 2023 10:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story