- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- ग्रामीण आबादी क्षेत्र का होगा...
ग्रामीण आबादी क्षेत्र का होगा सर्वे: जिला सर्वेक्षण अधिकारी

डिजिटल डेस्क, पन्ना। कलेक्टर एवं जिला सर्वेक्षण अधिकारी संजय कुमार मिश्र ने मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता, भू.सर्वेक्षण तथा भू.अभिलेख नियम 2020 के नियम 14 में अंतर्विष्ट उपबंधों के अनुसरण में घोषित किया गया है कि आयुक्त भू.अभिलेख मध्यप्रदेश द्वारा जारी अधिसूचना क्रमांक 101-11-भू प्र.आ.स.29383-2022 दिनांक 27 जनवरी २०२२ के राजपत्र में प्रकाशित की गई है। जिसमें वर्णित क्षेत्र भू.सर्वेक्षण के अधीन अधिसूचित किए गए हैं। उन क्षेत्रों का भू.सर्वेक्षण किया जाएगा। भू.सर्वेक्षण के दौरान नवीन अधिकार अभिलेख तैयार किया जाएगा। जिसमें समस्त खातेदारों के नाम उनके अंश, दायित्व, सुखाचार, अधिकार अभिलेखित किए जाएंगे तथा ग्रामों के लिए निस्तार पत्रक तथा वाजिब-उल-अर्ज भी तैयार किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला सर्वेक्षण अधिकारी द्वारा उन सभी व्यक्तियों से जो कि प्रभावित हो सकते हों अपेक्षा की गई है कि सर्वेक्षण संक्रियाओं के दौरान अपने क्षेत्र में उपस्थित रहें तथा अभिनियोजित कर्मचारियों को सहयोग करें। भूमि में उनके स्वत्व, सीमाओं, अंशों, दायित्व और अधिकारों को उपलब्ध कराएं। यह सर्वेक्षण जिले की सभी तहसीलों के ग्रामीण आबादी क्षेत्र में किया जाएगा। जिससे क्षेत्र के समस्त कृषकों को लाभ होगा।
Created On :   12 Feb 2022 1:54 PM IST