अगर SDM ने प्रदर्शन रोकने की कोशिश की तो ट्रैक्टर में बांधकर घसीटेंगे- नुनूलाल मरांडी 

SDM tried to stop the demonstration they would drag it in a tractor Nunulal Marandi
अगर SDM ने प्रदर्शन रोकने की कोशिश की तो ट्रैक्टर में बांधकर घसीटेंगे- नुनूलाल मरांडी 
अगर SDM ने प्रदर्शन रोकने की कोशिश की तो ट्रैक्टर में बांधकर घसीटेंगे- नुनूलाल मरांडी 

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखण्ड के भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के भाई नुनूलाल मरांडी ने गिरिडीह एसडीएम को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है, नुनूलाल मरांडी ने कहा कि अगर एसडीएम ने प्रदर्शन रोकने की कोशिश की तो उन्हें भी ट्रैक्टर में बांधकर घसीट दिया जाएगा। दरअसल मरांडी 8 दिसंबर को बालू घाटों की नीलामी की मांग को लेकर एसडीएम प्रेरणा दीक्षित के प्रदर्शन की अनुमति न देने को लेकर नाराज़ थे। 

क्या है पूरा मामला
बालू घाटों की नीलामी को लेकर 8 दिसंबर को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन का कार्यक्रम है जिसमें बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी,सांसद, विधायक, पूर्व सांसद,  पूर्व विधायक शामिल होंगे। इस प्रदर्शन के लिए एसडीएम से अनुमति मांगी गई थी जिसे मना कर दिया गया था। जिसके बाद भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के भाई नुनूलाल मरांडी ने कहा कि यहां की एसडीएम खुद को हिटलर समझ रही हैं। वह ज्यादा हिटलर बनने की कोशिश न करें। अन्यथा आने वाले समय में जब भाजपा की सरकार बनेगी तो हमलोग उन्हें उखाड़ कर फेंक देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आठ दिसंबर को अगर एसडीएम ने प्रदर्शन रोकने की कोशिश की तो उन्हें भी ट्रैक्टर में बांधकर घसीट दिया जाएगा।

झामुमो सरकार पर बरसे मरांडी
नुनूलाल मरांडी ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस की सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि झामुमो और कांग्रेस के लोग किसानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। केंद्र सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। झारखंड में विकास का कोई काम नहीं हो रहा है। 

भाजपा जिलाध्यक्ष ने की आलोचना
नुनूलाल मरांडी के विवादित बयान को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दूबे ने आलोचना करते हुए कहा कि नुनूलाल मरांडी भाजपा के अनुशासित कार्यकर्ता हैं। अगर उनका ऐसा बयान है तो यह उनका व्यक्तिगत बयान होगा। पार्टी का इस तरह से कोई बयान नहीं हो सकता है। भाजपा किसी अधिकारी व पदाधिकारी व आम जनता के प्रति इस तरह की टिप्पणी नहीं कर सकती है। भाजपा कभी भी किसी के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने की इजाजत नहीं देती है।

 

 

 



 

Created On :   6 Dec 2020 4:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story