कुआं में पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी

मंडला कुआं में पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी

डिजिटल डेस्क , मंडला।बिछिया थाना क्षेत्र के चर्राटोला के खेत में पति-पत्नी के शव कुआं में उतराते मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने कुआं से दोनो शव को बाहर निकलवाया है। परिजनों के बयान दर्ज किये गये। पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिये है। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है। मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम को चर्राटोला  के खेत में कटाई का कार्य चल रहा था, यहां कुआं के पास बच्चें खेल रहे थे, तभी उनकी नजर कुआं के अंदर गई, उन्होंने कुआं में उतराते शव देखे। इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी गई। यहां सूचना के बाद मौके पर पुलिस मोके पर पहुंची लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण शव को निकलना मुश्किल था, जिसके बाद रविवार की सुबह शव कुआं से बाहर निकालने गये है।यहां ग्रामीणों को शव बाहर निकालने में काफी मसक्कत करनी पड़ी है। शव की शिनाख्त  राजेश पिता गब्बर धुर्वे 35 वर्ष निवासी चर्राटोला , समली बाई पति राकेश धुर्वे 32 निवासी चर्राटोला के रूप में हुई है। पति-पत्नी के शव कुआं में मिलने के बाद यहां सनसनी फैल गई। बिछिया पुलिस के द्वारा पंचनामा कार्रवाई की गई। दोनो शव का पीएम बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। शव परिजनों को सौंप दिये है। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है। लेकिन पति-पत्नी के उठाये आत्मघाती कदम के कारण अभी सामने नही आये है। पुलिस जांच में जुटी है।
मायके जाने के लिए निकली थी महिला-
बताया गया है कि  समली के साथ 18 मार्च को दोपहर 3 बजे मायके किरगीटोला पांडुटोला जाने के लिए घर से निकली थी, पांच मिनट बाद पति राजेश भी घर से ससुराल जाने के लिए बोलकर निकल गया। दो दिन बाद होने के बाद कुआं मे मिले है। पुलिस ने बताया है कि पति बाहर काम करने के लिए गया था, अभी होली में ही वापस आया है।
इनका कहना है
पति-पत्नी के शव कुआं में मिले है, प्रथम दृष्टया आत्म हत्या है, जांच की जा रही है।
 

Created On :   21 March 2022 9:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story