मुजफ्परनगर में किसानों और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, कई घायल

Several injured after clashes break out between BJP workers and farmers in Muzaffarnagar
मुजफ्परनगर में किसानों और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, कई घायल
मुजफ्परनगर में किसानों और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, कई घायल

डिजिटल डेस्क, मुजफ्परनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार को किसानों और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई। इसमें कई लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान सोरम गांव में एक तेरहवीं में गए थे। इस दौरान विरोध करने वालों की पिटाई की गई। इसके बाद दोनों ओर से संघर्ष हुआ। संजीव बालियान के जाने के बाद सोरम गांव में पंचायत हुई। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया गया कि हमलावर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के साथ ही थे। रालोद के पूर्व मंत्री योगराज सिंह, राजपाल बालियान पंचायत में पहुंचे। रालोद नेताओं ने घटना को लेकर आक्रोश जताया।

इस घटना के बाद RLD नेता जयंत चौधरी ने ट्वीट किया है। जयंत चौधरी ने लिखा- सोरम गांव में बीजेपी नेताओं और किसानों के बीच संघर्ष, कई लोग घायल! किसान के पक्ष में बात नहीं होती तो कम से कम, व्यवहार तो अच्छा रखो। किसान की इज्जत तो करो! अब कानूनों के फायदे बताने जा रहे सरकार के नुमाइंदों की गुंडागर्दी बर्दाश्त करेंगे गांववाले? जयंत चौधरी ने घायल किसानों की फोटो भी शेयर की है। बता दें कि दिल्ली के बार्डर पर किसान पिछले कई महीनों से कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। धीरे-धीरे यह प्रदर्शन पश्चिमी यूपी के कई जिलों तक पहुंच गया है। इससे पहले 20 फरवरी को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत का आयोजन किया था।

 

 

 

Created On :   22 Feb 2021 12:53 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story