मंडला : बस-जीप भिड़त में एक की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक घायल

Several injured and one died in an collision of bus and truck
मंडला : बस-जीप भिड़त में एक की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक घायल
मंडला : बस-जीप भिड़त में एक की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक घायल

डिजिटल डेस्क, मंडला। घुघरी आ रही तेज रफ्तार यात्री बस और जीप की तबलपानी के पास से सीधी भिड़त हो गई। इस घटना में एक की मौत हो गई और डेढ़ दर्जन से अधिक घायल हो गए हैं। तीन गंभीर घायलों को उपचार के लिए मंडला पहुंचाया गया है। यहां से गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया है। जीप में 100 पाव शराब के क्वार्टर भी मिले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया गया है कि सुबह के समय यात्री बस एमपी 20 एचपी 0160 की कुछ ही दूरी पर तबलपानी किसली के बीच कुंडाटोला के पास सामने से आ रही बोलेरो जीप क्रमांक एमपी 51 टी 0615 से सीधी भिड़ंत हो गई। वाहन तेज रफ्तार होने के कारण जीप के परखच्चे उड़ गए। वहीं बस भी अनियंत्रित हो गई। बस में सवार यात्रियों को चोटें आई हैं। जीप सवार अनिल सिंह निवासी कोरबा की मौत हो गई। वहीं अन्य राजेश नंदा निवासी मोहगांव, आलोक कुमार निवासी मोहगांव, पप्पू सिंह गया बिहार को गंभीर हालत में मंडला उपचार के लिए लाया गया, जहां इनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बस में सवार यात्री भी घायल हुए। इनमें  बिरजोबाई, बिहारी लाल निवासी छाता, राकेश कुमार निवासी छाता, मंगली बाई निवासी छाता, अशोक निवासी ढाड़ी भानपुर, दीपा पन्द्रो निवासी बहेरा टोला, पार्वती बाई तबलपानी, श्यामवती निवासी धनौली, तुलसीराम निवासी परसवाह,धन्नो बाई निवासी धनौली,संजय कुमार निवासी छाता, इंन्द्रा बाई निवासी छाता व अन्य शामिल हैं। इन सभी को प्राथमिक उपचार के स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया है। घटना के बाद चालक फरार हो गया है। जीप की हालत देखकर लोगों के पसीने छूट गए। घटना की सूचना घुघरी पुलिस को दी गई। यहां प्रभारी राजेन्द्र बिसेन व एबुंलेस ने लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है।

जीप में मिली शराब
बताया गया है कि बोलेरो जीप एमपी 51 टी 0615 से ठेकेदार की शराब परिवहन की जा रही थी। जिसमें चार लोग सवार थे। इस वाहन से गांव गांव शराब ठिकाने तक पहुंचाई जाती है। जीप में 100 पाव से अधिक विदेशी शराब के पाव मिले हैं। घटना के बाद शराब की बोतलें टूट फूट गई हैं। जिसे पुलिस ने बोरी में भरकर जब्ती की कार्रवाई की गई।

Created On :   10 Aug 2018 1:13 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story