जिले में अभी तक 65.3 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज जिले में पिछले 24 घंटे में 42 .5 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज!

डिजिटल डेस्क | होशंगाबाद जिले में पिछले 24 घंटे में 42.5 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में अभी तक अर्थात 1 जून से 11 जून को प्रातः 8.30 बजे तक 65.3 मि.मी. औसत वर्षा हुई है जबकि इसी अवधि में गत वर्ष मात्र 45.8 मि.मी. वर्षा हुई थी।

अधीक्षक भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 11 जून 2021 तक तहसील होशंगाबाद में 17.8 मि.मी., सिवनीमालवा में 93, इटारसी में 53.2, बाबई में 40, सोहागपुर में 56.2, पिपरिया में 102.4, बनखेड़ी में 99.4, डोलरिया में 31.3 एवं पचमढ़ी में 94.2 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है।

अधीक्षक भू अभिलेख श्रीमती सविता पटेल ने बताया कि जिले की सामान्य औसत वर्षा 1370.5 मि.मी. हो गई हैं।

Created On :   12 Jun 2021 9:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story