सोनीपत: राई इंडस्ट्रियल एरिया फैक्ट्री नंबर 312 में भीषण आग, 5 मजदूर जले

Sonipat Rai Industrial Area Factory No. 312 catches fire, 5 burn
सोनीपत: राई इंडस्ट्रियल एरिया फैक्ट्री नंबर 312 में भीषण आग, 5 मजदूर जले
सोनीपत: राई इंडस्ट्रियल एरिया फैक्ट्री नंबर 312 में भीषण आग, 5 मजदूर जले

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली से सटे सोनीपत के राई इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार की सुबह भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि इंडस्ट्रियल एरिया के फैक्ट्री नंबर 312 में यह आग लगी है। इस हादसे में पांच मजदूरों के बुरी तरह जल जाने की खबर है। झुलसे हुए पांचों मजदूरों को रोहतक में पीजीआई हॉस्पिटल ले जाया गया है। 

 

जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में अभी भी कई और मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। आग बुझाने का प्रयास जारी है। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच चुका है। हालांकि अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इंडस्ट्रियल एरिया के फैक्ट्री नंबर 291, 92, 93 में यह आग लगी है।

 

बताया जा रहा है कि कई मजदूरों ने दीवार फांदकर अपनी जान बचाई। अभी भी फैक्टरी में कई मजदूर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। तीनों फैक्ट्रियों ने पेंट बनाने का काम किया जाता है। आग लगने के बाद फैक्ट्री मालिक मौके से फरार बताया जा रहा है। आग लगने सुचना मिलने के बाद तहसीलदार समेत डीएसपी पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य में जुट गए हैं। फैक्टरी में सर्च अभियान के दौरान छत पर एक मजदूर का शव मिला। शव पूरी तरह से जल चुका है जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

Created On :   18 March 2018 3:56 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story