सोनपरी के आते ही प्रोग्राम में झूम उठी महिलाएं

Sonpari fame Mrinal Kulkarni attended the Women fair in Nagpur
सोनपरी के आते ही प्रोग्राम में झूम उठी महिलाएं
सोनपरी के आते ही प्रोग्राम में झूम उठी महिलाएं

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोई सोनपरी के साथ सेल्फी खिंचवा रहा था, तो कोई ऑटोग्राफ लेते नजर आया। सोनपरी के आने से कार्यक्रम की शोभा बढ़ गई। निर्मल परिवार द्वारा सिद्धेश्वर सभागृह में आयोजित महिला मेला में अभिनेत्री मृणाल कुलकर्णी ने शिरकत की। इस दौरान प्रमोद मानमोडे, बालासाहेब कुलकर्णी, सहायक पुलिस निरीक्षक रूपाली बावनकर,डॉ. अमोल धांडे, परीक्षक शिवानी सौदेकर मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सास-बहू के लिए विभिन्न गेम्स का आयोजन किया गया।

महिला मेले में आयोजित कार्यक्रम का सभी ने आनंद उठाया। मृणाल कुलकर्णी ने  अपने पैरों पर खड़े रहने की प्रेरणा दी। साथ ही कहा कि स्त्री का आत्मनिर्भर हाेने के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक स्वतंत्र होना भी आवश्यक है।

सास-बहू गेम में रही धूम
इस दौरान सास-बहू के लिए विशेष गेम तथा स्पर्धा का आयोजन किया गया, जिसमें बहू को सास एक बुरा गुण और सास को बहू के अंदर का अच्छा गुण बताना था। कार्यक्रम में आयोजित ग्रुप डांस में प्रथम डबल धमाका ग्रुप, द्वितीय हिरकणी तथा तृतीय सप्तश्रृंगी ग्रुप रहा। कार्यक्रम में हार्मोनी इंवेट के राजेश समर्थ द्वारा व्यवस्था की गई। संचालन व प्रास्ताविक पूजा मानमोडे ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नंदा बांते, शताब्दी बजाज, वर्षा मराठे, बबिता कृष्णम का योगदान रहा।

60 से अधिक महिलाओं ने एक साथ बनाया हलवा
गीता मंदिर के प्रांगण में 60 से अधिक महिलाओं ने सांझा चूल्हा जलाया और हलवा बनाया। साथ घर से लाए विभिन्न पकवान मिल बांटकर खाते हुए हल्दी कुमकुम और वाण के साथ तिल के लड्डु का स्वाद लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भारतीय संस्कृति की झलक दिखी। कविता कौशिक, अलका देशपांडे, इंदु उपाध्याय, अनीता पाठक, जस्सी दारोकर, संतोष बुद्धराजा, रश्मि मिश्रा, मधु सिंघी और सुधा काशिव ने गीत प्रस्तुत किए। उषा रतिनाथ मिश्रा ने कविता सुनाई। ऐशा चैटर्जी ने रोचक लड्डु गेम खिलाया। मीरा जोगलेकर, कल्पना गाड़गे और नीलम शुक्ला संक्रांति सुंदरी चुनी गई। संचालन सचिव रीमा चड्ढा ने किया। सीमा काचोरे ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में निर्मला पांडे, आदिला खादीवाला, रानी वर्मा, पूनम मिश्रा, गीता शुक्ला, रेखा मिश्रा, कोकिला तिवारी, सुषमा भांगे, प्रतिभा भोले और चंचल मिश्रा का योगदान रहा।
 

Created On :   25 Jan 2019 8:37 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story