कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए दूरदर्शन पर विशेष कार्यक्रम प्रसारित होंगे

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए दूरदर्शन पर विशेष कार्यक्रम प्रसारित होंगे

डिजिटल डेस्क, भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम को दूरदर्शन पर वीडियो और ऑडियो के माध्यम से प्रसारित किए जायेंगे। सभी विद्यालय मध्य प्रदेश द्वारा नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत एवं कोविड-19 की स्थिति में विद्यार्थियों के हित को देखते हुए कक्षा 9वी से 12वीं के शैक्षणिक कार्यक्रम "माशिम कक्षा" 7 सितंबर से दूरदर्शन मध्य प्रदेश पर प्रसारित किए जाएंगे। कार्यक्रम 7 सितंबर से दूरदर्शन के माध्यम से ऑडियो-वीडियो सामग्री का प्रसारण प्रातः 7:00 बजे से 10:00 बजे तक दूरदर्शन मध्य प्रदेश पर होगा विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं पालकों को कार्यक्रम की से अवगत कराने के निर्देश जारी किए गए है।

Created On :   7 Sep 2020 8:17 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story