रेत लदे तेज रफ्तार ट्रक ने 4 गायों को कुचला
By - Anita Peddulwar |28 March 2023 10:22 AM GMT
हादसा रेत लदे तेज रफ्तार ट्रक ने 4 गायों को कुचला
डिजिटल डेस्क, चिमूर (चंद्रपुर)। सिंदेवाही-चिमूर मार्ग से रेत का परिवहन करने वाले ट्रक ने 26 मार्च की रात को चार गायों को उड़ा दिया। दुर्घटना में तीन गायों की घटनास्थल तथा एक गाय की उपचार दाैरान मृत्यु हो गई। हादसा चिमूर वरोरा मुख्य मार्ग पर शहीद बालाजी रायपुरकर चौक में हुआ। प्राप्त जानकारी अनुसार सिंदेवाही तहसील के सरडपार रेत घाट से रेत भरकर परिवहन कर रहे ट्रक क्र. एमएच 32 एजे 4266 ने 4 गायों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन गायों की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि एक गाय को गोंदेड़ा गौशाला में उपचार के लिए जाया गया, जहां उपचार दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस विभाग ने ट्रक जब्त कर लिया है। मामले की जांच चिमूर पुलिस कर रही है।
Created On :   28 March 2023 10:22 AM GMT
Next Story