तानसेन समारोह में ओंकारेश्वर के मंदिर की थीम पर तैयार होगा मंच

Stage will be prepared on the theme of Omkareshwar temple in Tansen ceremony
तानसेन समारोह में ओंकारेश्वर के मंदिर की थीम पर तैयार होगा मंच
भारतीय शास्त्रीय संगीत तानसेन समारोह में ओंकारेश्वर के मंदिर की थीम पर तैयार होगा मंच
हाईलाइट
  • तानसेन समारोह में ओंकारेश्वर के मंदिर की थीम पर तैयार होगा मंच

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में होने वाले भारतीय शास्त्रीय संगीत के तानसेन समारोह के मुख्य मंच की थीम तय हो गई है। इस बार ओंकारेश्वर स्थित सिद्धनाथ मंदिर की थीम पर हेागा। इस भव्य एवं आकर्षक मंच से शीर्षस्थ साधक संगीत सम्राट तानसेन को स्वरांजलि अर्पित करेंगे।

राज्य शासन के संस्कृति विभाग से जुड़ीं उस्ताद अलाउद्दीन की संगीत कला अकादमी एवं मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद द्वारा संगीत सम्राट तानसेन की स्मृति में होने वाले तानसेन समारोह के मुख्य मंच की पृष्ठभूमि में भारतीय वास्तुकला के ऐतिहासिक स्मारक को प्रदर्शित किया जाता है। इसी कड़ी में इस साल के तानसेन समारोह के मुख्य मंच की पृष्ठभूमि के लिये सिद्धनाथ मंदिर ओंकारेश्वर का चयन किया गया है।

बताया गया है कि वास्तुकला की ²ष्टि से सिद्धनाथ मंदिर काफी प्रभावशाली है। ओंकारेश्वर में यह मंदिर एक द्वीप के पठारी भाग में स्थित है। इसे एक विशाल चबूतरे से आधार दिया गया है। जिसके चारों ओर विभिन्न मुद्राओं में बहुत से हाथियों की मूर्तियां खूबसूरती के साथ गढ़ी गई हैं। मंदिर के अंदर जाने के लिये चारों ओर से प्रवेश की व्यवस्था है। साथ ही एक भव्य सभा मण्डप भी बना हुआ है। हर सभा मण्डप में पत्थर से बने हुए 14 फीट ऊँचाई के 18 खम्बे बने हैं और इन पर मनोहारी कलाकृतियां भी बनी हुई हैं। मुगल शासक औरंगजेब ने खजाने की खोज में इस मंदिर को खंडित कर दिया था।

तानसेन समारोह की पूर्व संध्या यानि 25 दिसम्बर को हजीरा चैराहे के समीप स्थित इंटक मैदान में उप शास्त्रीय संगीत का कार्यक्रम पूर्वरंग गमक का आयोजन होगा। तानसेन समारोह के तहत पारंपरिक ढंग से 26 दिसम्बर को प्रातकाल तानसेन समाधि स्थल पर हरिकथा, मिलाद, शहनाई वादन व चादरपोशी होगी। इस बार के समारोह में कुल नौ संगीत सभायें होंगी। पहली सात संगीत सभायें सुर सम्राट तानसेन की समाधि एवं मोहम्मद गौस के मकबरा परिसर में भव्य एवं आकर्षक मंच पर सजेंगीं। समारोह की आठवीं सभा 30 दिसम्बर को तानसेन की जन्मस्थली बेहट में झिलमिल नदी के किनारे और नौवीं एवं आखिरी संक्षिप्त संगीत संभा ग्वालियर किले पर आयोजित होगी। प्रातरूकालीन सभा हर दिन प्रात: 10 बजे और सांध्यकालीन सभा सायंकाल छह बजे शुरू होंगीं।

 

आईएएनएस

Created On :   24 Dec 2021 6:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story