75 लोगों ने ले लिया संन्यास, 15 करोड़पति शामिल, सभी की उम्र 7-70 साल के बीच

surat monks 15 millionaires included, all aged between 7-70 years
75 लोगों ने ले लिया संन्यास, 15 करोड़पति शामिल, सभी की उम्र 7-70 साल के बीच
छोड़ दी करोड़ों की दौलत 75 लोगों ने ले लिया संन्यास, 15 करोड़पति शामिल, सभी की उम्र 7-70 साल के बीच
हाईलाइट
  • नए सन्यासियों में 8 परिवार के लोग शामिल

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। गुजरात के सूरत में 7-70 साल की उम्र के 75 लोगों ने संन्यास ले लिया है, जिसमें 15 करोड़पति लोग शामिल है। जैन समाज के एक धार्मिक आयोजन इन सभी लोगों ने दुनियाभर की धन-दौलत को त्याग कर संन्यासी जीवन अपना लिया है। इसमें शामिल ज्यादातर लोग काफी संपन्न है। इसके बावजूद उन्हें ऐसी जिंदगी रास नहीं आई और सभी ने सन्यास का रास्ता चुन लिया। 

इस बात की जानकारी जैन धार्मिक संगठन ने दी है। उनके अनुसार, गुजरात के सूरत में वेसु क्षेत्र में धार्मिक समारोह का आयोजन हुआ था। वहां के आयोजक ने कहा कि, इन नए सन्यासियों में 8 परिवार के लोग शामिल है, जिनमें इंजीनियर, डॉक्टर, चार्टर्ड एकाउंटेंट, खिलाड़ी समेत 15 करोड़पति शामिल है। 

बता दें कि,शांति-कनक श्रमणोपसाक ट्रस्ट-आध्यात्म परिवार ने पांच दिवसीय सामूहिक दीक्षा उत्सव आयोजित किया था, जिसमें सभी 75 लोगों ने समापन दिवस के दिन सन्यास लिया और सन्यास के बाद ये सभी नए सन्यासी जैन भिक्षु बन गए। वहीं इस आयोजन में 40 हजार से भी ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए थे। 

संगठन की तरफ से कहा गया कि, ये एक ऐसा ऐतिहासिक दिन था, जब सामूहिक आयोजन में 40 हजार से ज्यादा भक्त शामिल हुए और 75 लोगों ने संन्यास ले लिया। इन 75 लोगों में सूरत, अहमदाबाद और मुंबई के ज्यादातर लोग जैन भिक्षु और नन बन गए है। इन सन्यासियों में लगभग 70 प्रतिशत लोग युवा वर्ग के है। 

 

Created On :   30 Nov 2021 6:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story