अतिवृष्टि एवं बाढ़ प्रभावितों के सर्वे का काम पूरा, राहत वितरण शुरू!

Survey work of the affected and flood affected completed, relief distribution started!
अतिवृष्टि एवं बाढ़ प्रभावितों के सर्वे का काम पूरा, राहत वितरण शुरू!
सर्वे का काम पूरा अतिवृष्टि एवं बाढ़ प्रभावितों के सर्वे का काम पूरा, राहत वितरण शुरू!

डिजिटल डेस्क |  गुना जिले में बाढ़ एवं अतिवृष्टि से लोगों को हुए नुकसान का सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। राहत राशि का‍वितरण शुरू हो गया है। हितग्राहियों के खाते में राहत राशि दी जा रही है। जनहानि, पशु हानि, मकान हानि की राशि तथा प्रभावित परिवारों को 50-50 किलो खाद्यान्‍न वितरण किया जा रहा है। कलेक्‍टर श्री फ्रेंक नोबल ए. द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग करते हुए तत्‍परता से कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जो राशि वितरित की गयी है उसमें दो व्‍यक्तियों की मृत्‍यु पर 8 लाख रूपये की राशि दी गयी है। 5 पशु मालिकों को पशु हानि पर 1 लाख 20 हजार 600 रूपये की राशि दी गयी है। 1149 प्रभावित व्‍यक्तियों को 50-50 किलों खाद्यान्‍न दिया गया है। पूर्णं मकान क्षतिग्रस्‍त होने पर 5 हजार रूपये की राशि देने का प्रावधान है।

बर्तन, कपड़ा, खाद्यान्‍न क्षति के रूप में 231 हितग्राहियों को 11 लाख 52 हजार 800 रूपये की राशि दी गयी है। आंशिक मकान क्षतिग्रस्‍त होने पर राहत राशि वितरित की जा रही है। कच्‍चे मकान प्रभावित व्‍यक्तियों के लिए 1725 व्‍यक्तियों को 59 लाख 35 हजार 700 रूपये की राहत राशि प्रदान की गयी है। पूर्णं मकान क्षतिग्रस्‍त होने के उपरांत 6 हजार रूपये प्रति परिवार राशि दी जाती है, जिसके तहत 63 परिवारों को 3 लाख 78 हजार रूपये की राशि प्रदान की गयी है। संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री संजीव केशव पाण्‍डे ने बताया कि सर्वे के उपरांत जिन व्‍यक्तियों के नुकसान की सूची आयी है उनको तत्‍काल बिल लगाकर राहत राशि खाते में पहुंचाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। ग्राम पंचायतों में प्रभावित व्‍यक्तियों की सूची चस्‍पा होगी कलेक्‍टर श्री फ्रेंक नोबल ए. द्वारा निर्देश दिए हैं कि बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावित व्‍यक्तियों की सूची ग्राम पंचायत कार्यालय में चस्‍पा की जाये। सर्वे के उपरांत सूची को सार्वजनिक करने के उद्देश्‍य से कलेक्‍टर द्वारा यह निर्देश दिए हैं। जिससे लोग बाढ एवं अतिवृष्टि से हुए नुकसान को देख सकें।

Created On :   13 Aug 2021 9:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story