- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने...
आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

डिजिटल डेस्क, पन्ना। प्रांतीय आव्हान पर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विद्याचरण शर्मा एवं संघ के जिला संयोजक विनोद अवस्थी के प्रतिनिधित्व में पुरानी पेंशन बहाली सहित संवर्ग से जुडी अन्य 10 सूत्रीय मॉगों से युक्त मुख्यमंत्रीे के नाम जिला कलेक्टर को संबोधित ज्ञापन अनुविभागीय दण्डाधिकारी पन्ना को सौंपा गया साथ ही गत दिवस अपने जन्मदिवस पर कर्मचारियो को दिये 11 प्रतिशत डीए वृद्धि पर संयुक्त रूप से समस्त संघीय पदाधिकारियों की ओर से मुख्यमंत्री को जिला प्रशासन के माध्यम से आभार प्रेषित किया गया। संघ का स्पष्ट मत है यदि निश्चित समयावधि में हमारी उक्त अपेक्षित मॉगें पूर्ण नही होती तो हम आगामी समय में अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगे जिसकी समस्त जवाबदेही शासन-प्रशासन की रहेगी। ज्ञापन सौंपते समय संघ सगठनात्मक संवर्गी साथी उपस्थित रहे।
Created On :   8 March 2022 10:59 AM IST