वैनगंगा नदी में मित्रों के साथ नहाने गया किशोर बहा

Teenager went to bathe with friends in Wainganga river
वैनगंगा नदी में मित्रों के साथ नहाने गया किशोर बहा
तलाश जारी वैनगंगा नदी में मित्रों के साथ नहाने गया किशोर बहा

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। जिला मुख्यालय से समीपस्थ वैनगंगा नदी के बोरमाला घाट पर नहाने गया एक 15 वर्षीय बालक बह गया। बालक का नाम शहर के चनकाई नगर निवासी प्रियदत्त मजुके बताया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही नदी तट पर प्रशासन ने खोज कार्य आरंभ कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रियदत्त अपने मित्रों के साथ बोरमाला नदी घाट पर नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चले जाने के कारण बह गया। घटना के बाद प्रियदत्त के मित्रों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। पुलिस को जानकारी मिलते ही टीम ने बोरमाला घाट पहुंचकर शव को तलाशने का कार्य आरंभ कर दिया है। मामले में गड़चिरोली पुलिस ने मर्ग दाखिल कर जांच शुरू कर दी है।

Created On :   22 Oct 2021 8:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story