- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- लगातार जारी है कांग्रेसियों का घर...
लगातार जारी है कांग्रेसियों का घर चलो, घर-घर चलो अभियान

डिजिटल डेस्क, पन्ना। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षा श्रीमती शारदा पाठक के निर्देशन पर घर चलो घर-घर चलो अभियान लगातार जारी है। ब्लाक कांग्रेस पन्ना अध्यक्ष अनीस खान के नेतृत्व में दिनांक 3 मार्च को घर-घर चलों अभियान मण्डलम-5 सेक्टर जरुआपुर, बगोंहा, मझगवां, बडौर, मनौर में कांग्रेसी पहुंचे। जहां पर ग्रामीणजनों के बीच पहुंचकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों की जानकारी दी। वहीं कांग्रेस पार्टी कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा 15 महीने के दौरान किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष अनीस खान ने बताया कि देश व प्रदेश में महंगाई आसमान छू रही है। भाजपा कहती कुछ है और करती कुछ है हमें अब सचेत होने की आवश्यकता है। महिला उत्पीडन प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती सुप्रिया बुंदेला ने संबोधित करते हुए कहा कि बेतहाशा महंगाई की मार जनता झेल रही। अब भाजपा सरकार के खिलाफ जनता को साथ लेकर सडकों पर कांग्रेसी उतरेंगे। इस दौरान अल्पसंख्यक विभाग जिला अध्यक्ष डॉ. कदीर खान व पूर्व शहर नगर अध्यक्ष व घर चलों व घर घर चलो कार्यक्रम के ब्लाक प्रभारी रामदास जाटव भी उपस्थित रहे। अभियान के दौरान ग्रामीण जनों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। उक्त कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष रामप्रसाद यादव बंधू भैया, नारायण प्रसाद नायक, रमेश यादव, भगवान दास, काशी प्रसाद यादव, बाबू लाल यादव, जगन्नाथ यादव, अन्नू सेन, भूपत यादव, पंखुआ अहिरवार, बबलू खान, महेंद्र नायक, कुलदीप यादव, बसंत लाल शर्मा, जगदीश गुप्ता, भरत प्रजापति, मर्दन सिंह यादव, सुशील कुमार राय, देव आशीष मिस्त्री, विजय कुमार राय, श्रीमती सीमा बाई आदिवासी, रामचरण यादव, गोपाल यादव, दीपक आदिवासी, ब्रज लाल हरिजन, श्रीमती राजकुमारी आदिवासी, श्रीमती मंगू बाई आदिवासी, विनोद आदिवासी, मुकेश आदिवासी, राधा आदिवासी, श्रीमती प्यारी बाई, प्रियंका आदिवासी सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Created On :   4 March 2022 11:28 AM IST