जो निर्णय लिए गए हैं आपके भविष्य के लिए हैं: संदीप जोशी

The decisions that have been taken are for your future Said Mayor Sandeep Joshi
जो निर्णय लिए गए हैं आपके भविष्य के लिए हैं: संदीप जोशी
जो निर्णय लिए गए हैं आपके भविष्य के लिए हैं: संदीप जोशी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोविड-19 की पार्श्वभूमि पर पिछले डेढ़ महीने से नागपुर में लॉकडाउन शुरू है। इस दौरान नागपुरवासियों ने काफी संयम और धैर्य का परिचय  दिया है। जरूरतमंद, गरीब, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए हजारों हाथ उठे। संकटकाल में नागपुरवासी एकजुट हैं, यह दिखा दिया है। नागपुर महानगरपालिका ने कार्यक्षेत्र के बाहर जाकर सेवा का आदर्श निर्माण किया है। नागपुर के संयम, सेवा कार्य, एकुजटता, प्रशासकीय यंत्रणा की कार्य तत्परता को शहर के महापौर के नाते मैं सलाम करता हूं। इन शब्दों में महापौर संदीप जोशी ने कोरोना योद्धाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। सोमवार को फेसबुक लाइव के माध्यम से महापौर संदीप जोशी ने शहर के नागरिकों से संवाद साधा। 

उन्होंने कहा कि, नागरिकों के सहयोग के कारण अन्य शहरों की तुलना में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों के आंकड़ें नियंत्रण में हैं। लॉकडाउन के दौरान जिन लोगों को समस्या है, जिन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्या, संदेह है और जिन्हें मदद चाहिए, उनके लिए नागपुर महानगरपालिका ने हेल्पलाइन शुरू की है। इस दौरान नागरिकों ने अनेक प्रश्न महापौर से पूछे। 

महापौर जोशी ने कहा कि, राज्य ने कुछ निर्देश भले जारी किए हैं, लेकिन आपदा व्यवस्थापन कानून अंतर्गत मनपा आयुक्त को अधिकार दिए गए हैं। मनपा आयुक्त कोई निर्णय लेते हैं, वह सभी के लिए बंधनकारक हैं। इन निर्बंधों के कारण ही आज नागपुर की परिस्थिति नियंत्रण में है। लोगों को रोजगार नहीं, उद्योग बंद हैं। रोज कमाकर खाने वालों की हालत गंभीर है, लोगों को अब काम चाहिए, इसलिए थोड़ी शिथिलता आनी चाहिए, मुझे भी यही लगता है, लेकिन जो कुछ निर्णय अपने शहर के लिए लिया गया है, वह अच्छे भविष्य के लिए लिया गया है। उन्होंेने कहा कि, शिथिलता को लेकर वे आयुक्त के साथ जल्द चर्चा करेंगे। महापौर ने आह्वान किया कि, नागरिक अब कोई भी संभ्रम न रखे। 17 मई तक लॉकडाउन का पहले जैसे पालन किया जाए।


 

Created On :   5 May 2020 10:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story