जिले में अब तक 779.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज बीते 24 घंटे में 2.2 मिलीमीटर औसत वर्षा!

The district recorded an average rainfall of 779.4 mm so far, with an average rainfall of 2.2 mm in the last 24 hours!
जिले में अब तक 779.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज बीते 24 घंटे में 2.2 मिलीमीटर औसत वर्षा!
औसत वर्षा! जिले में अब तक 779.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज बीते 24 घंटे में 2.2 मिलीमीटर औसत वर्षा!

डिजिटल डेस्क | रायसेन जिले में 01 जून 2021 से 25 अगस्त 2021 तक 779.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है जो कि गत वर्ष इसी अवधि में हुई औसत वर्षा से 98.6 मिलीमीटर कम है। जिले की वर्षा ऋतु में सामान्य औसत वर्षा 1197.1 मिलीमीटर है। अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 01 जून 2021 से 25 अगस्त 2021 तक जिले के वर्षामापी केन्द्र रायसेन में 694.2 मिलीमीटर, गैरतगंज में 750, बेगमगंज में 898.2, सिलवानी में 822.8, गौहरगंज में 783, बरेली में 670, उदयपुरा में 1064.4, बाड़ी में 586.5, सुल्तानपुर में 586.8 तथा वर्षामापी केन्द्र देवरी में 937.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

बीते 24 घंटे में 2.2 मिलीमीटर औसत वर्षा जिले में बीते 24 घंटे में 25 अगस्त 2021 को प्रातः 08 बजे तक 2.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र रायसेन में 0, गैरतगंज में 0, बेगमगंज में 0, सिलवानी में 0, गौहरगंज में 0, बरेली में 17, उदयपुरा में 0, बाड़ी में 0, सुल्तानपुर में 0 तथा वर्षामापी केन्द्र देवरी में 5.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

Created On :   25 Aug 2021 10:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story