बिनेका हार में लगी आग बीस एकड़ की फसल खाक

The fire in Bineka necklace destroyed the crop of twenty acres
बिनेका हार में लगी आग बीस एकड़ की फसल खाक
मंडला बिनेका हार में लगी आग बीस एकड़ की फसल खाक

डिजिटल डेस्क, मंडला।बिनैका हार में अगी आग ने किसानों को तबाह कर दिया है। यहां खेत में खड़ी गेंहू की फसल जलकर खाक हो गई है। किसानों को लाखों को नुकसान हुआ है। आग बुझाने के लिए किसानों को काफी मसक्कत करनी पड़ी है। यहां करीब 20 एकड़ की फसल तीन से चार स्थानों पर जली है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को दोपहर बिनैका सेमरखापा गांव के बीच खेतों में अज्ञात कारणों से तीन से चार स्थानों पर आग लग गई। यहां बिनैका गांव, हाइवे के पास खड़ी फसल में आग लगने से करीब 20 एकड़ की फसल जली है। रामभरोस पटेल, नरेश पटेल की फसल खलिहान में रखी थीद्व इसके अलावा बसंत पटेल, बलराम पटेल, धनेश्वर पटेल, दरशराम पटेल, परशुराम पटेल, सीता राम पटेल और योगेश पटेल के खेत की खड़ी फसल जलकर खाक हुई है। तीन से चार अलग-अलग से स्थानों पर आग लगने के कारण नुकसानी का वास्तविक आंकलन नही है लेकिन करीब 8 से 10 लाख का नुकसान का अनुमान है।
किसानों ने आग पर पाया काबू-
यहां दोपहर करीब 2.30 बजे आग लगने के बाद ग्रामीण धुआं देखकर खेत पहुचे। यहां उन्होंने पत्तो के सहारे आग पर काबू पाने का प्रयास किया। पूरा गांव खेतों में पहुंच गया और आग को आगे बढऩे से रोका, दूसरी जगह जिन किसानों के खेत में आग लगी थी। वहां मोटर पंप चालू कर खेत में आग बढऩे से रोका गया। तेज हवा की वजह से किसानों को  आग पर काबू पाने में काफी मसक्कत करनी पड़ी है।
मुआवजा की मांग-
यहां आग करने के बाद किसानों को काफी नुकसान हुआ है लेकिन प्रशासनिक अमला और अधिकारी मौके पर नही पहुंचे है। लाखों को नुकसान होने से किसानों को आर्थिंक तंगी से जूझना पड़ेगा। परिवार के भरण पोषण का संकट है। इस स्थिति में प्रशासन से मांग की है कि यहां नुकसानी का आंकलन कराकर राहत राशि दी जाए। किसान रामसेवक पटेल, पिंकू पटेल ने प्रशासन से अपेक्षा की है कि आग के कारणों को पता भी लगाया जाएगा।
दो दमकल वाहन पहुंचे-
आग की सूचना के बाद नपा के दो दमकल वाहन गांव के पास खलिहान में आग बुझाने के लिए गये थे। यहां दमकल वाहनों के पहुचंने के पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था, दमकल वाहन ने महज 1 एकड़ की खलिहान में रखी फसल की आग बुझाई है। दमकल वाहन पहुंचने के पहले ही फसल स्वाहा हो चुकी है।

Created On :   16 April 2022 11:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story