नवयुवक को सपासप चाकू घोंपा, महिला की निर्ममतापूर्वक ले ली जान

The young man was stabbed with a knife, the woman was brutally killed
नवयुवक को सपासप चाकू घोंपा, महिला की निर्ममतापूर्वक ले ली जान
अमरावती में दो लोगों की हत्या नवयुवक को सपासप चाकू घोंपा, महिला की निर्ममतापूर्वक ले ली जान

डिजिटल डेस्क, अमरावती।  अमरावती में दो अलग-अलग जगहों पर दो लोगों की हत्या से दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार यशोदा नगर गली नं. 4 में रहने वाले नवयुवक अनिकेत ज्ञानदेव कोकाणे की चाकू से सपासप वार कर हत्या कर दी गई। वार इतना घातक था कि अनिकेत ने मौके पर ही प्राण त्याग दिए। फ्रेजरपुरा पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरी घटना गोपाल नगर के आदर्श नगर बस्ती की है । यहां पूजा राठौड नामक महिला की उसके पति ने हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी विजु राठौड़ को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही मामलों में पुलिस जांच में जुट गई है।

Created On :   12 Aug 2021 10:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story