फिर अटका मनेरी-मंडला विद्युत ट्रांसमिशन लाइन का कार्य

किकरिया कूम्हा में एक टावर निर्माण में किसान का विरोध, तीन माह में पूरा होना मुश्किल फिर अटका मनेरी-मंडला विद्युत ट्रांसमिशन लाइन का कार्य


डिजिटल डेस्क मंडला। मंडला में विद्युत सप्लाई को सुदृढ़ करने के लिए किये जा रहे मनेरी-मंडला 132 केवी पावर ट्रांसमिशन लाइन का कार्य फिर अटक गया है। यहां नारायणगंज के किकरिया कूम्हा में किसान के द्वारा एक टावर निर्माण का विरोध किया जा रहा है, जिससे कार्य आगे नही बढ़ पा रहा है।
जानकारी के मुताबिक मंडला की विद्युत सप्लाई को जबलपुर से जोड़ा जा रहा है। यहां मनेरी से मंडला 132 केवी 80 किलोमीटर की पावर ट्रांसमिशन लाइन का काम अप्रैल 2019 से शुरू किया गया है। यह कार्य दिसम्बर 2021 में पूरा होना था, लेकिन पावर ट्रांसमिशन के कार्य लगातार पिछड़ रहा है, इसकी वजह है कि किसान टावर निर्माण के लिए तैयार नही हो रहे है। यहां ग्वारी के बाद अब नारायणगंज के किकरिया में किसान के द्वारा खेत में एक टावर नहीं लगाने दिया जा रहा है, जिसके चलते पावर ट्रांसमिशन का कार्य प्रभावित हो रहा है।

Created On :   20 Jan 2022 3:49 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story