मांगों को लेकर न.प.के सामने शुरू किया ठिया आंदोलन

Thiya movement started in front of NP regarding demands
मांगों को लेकर न.प.के सामने शुरू किया ठिया आंदोलन
प्रशासन की अनदेखी मांगों को लेकर न.प.के सामने शुरू किया ठिया आंदोलन

डिजिटल डेस्क, गडचांदुर(चंद्रपुर)।  गडचांदुर की जनता की विविध मांगों को लेकर नप में विपक्ष नेता भाजपा नगरसेवक अरविंद डोहे व रामसेवक मोरे के नेतृत्व में 17 अप्रैल को मोर्चा निकाला गया था। उस समय अधिकांश मांगे 10 दिनों में पूर्ण करने का आश्वासन दिया था। कुछ मांगे पूर्ण किए गए परंतु बकाया संपत्ति टैक्स व पानी टैक्स पर लगाया 2 प्रतिशत जुर्माना रद्द नहीं किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना की शेष राशि लाभार्थियों के खाते में जमा नहीं हुई। दोनों महत्वपूर्ण मांगे पूर्ण नहीं होने के चलते 18 मई से नप के सामने ठिया आंदोलन किया गया। 19 मई से आमरन अनशन शुरू किया जाएगा। जब तक मांगे पूर्ण नहीं होती तब तक अनशन पीछे नहीं लिया जाएगा। ऐसा निर्णय अनशनकर्ता भाजपा के प्रशांत खाडे, बबलू रासेकर ने व्यक्त किया।  

Created On :   19 May 2022 10:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story