- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- दमोह
- /
- आज 10 जुलाई 2021 को होगा सुबह 9 बजे...
आज 10 जुलाई 2021 को होगा सुबह 9 बजे से कोविड 19 टीकाकरण प्रथम और द्धितीय दोनो ही डोज लगाए जायेगें!
By - Aditya Upadhyaya |10 July 2021 6:39 AM GMT
आज 10 जुलाई 2021 को होगा सुबह 9 बजे से कोविड 19 टीकाकरण प्रथम और द्धितीय दोनो ही डोज लगाए जायेगें!
डिजिटल डेस्क | दमोह जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ रेक्सन अल्बर्ट ने बताया कि आज 10 जुलाई 2021 को शनिवार के दिन सुबह 9 बजे दमोह शहरी क्षेत्र में 7 जगह पर कोविड 19 टीकाकरण होगा।
इनमें दारुल उल्म अला मदरसा बजरिया वार्ड 8, MLB स्कूल, के. एन कॉलेज दमोह सिविल वार्ड, उर्दू स्कूल, जाटव धर्मशाला मागंज 6 एवं सिंघई धर्मशाला सिटीनल के पास शामिल हैं।
उन्होंने बताया इनमे से किसी भी सेंटर पर हितग्राही जा कर कोविड 19 वैक्सीन का प्रथम डोज़ का टीकाकरण करवा सकते हैं। साथ ही जिन भी हितग्राहियों ने पूर्व में Covishield वैक्सीन लगवाई है और उनके 84 दिन से ऊपर हो गए हैं वह भी इन सभी सेंटर्स पर जा कर सेकंड डोज Covishield वैक्सीन का लगवा सकते हैं।
Created On :   10 July 2021 9:30 AM GMT
Next Story