साथ में नशा किया, विवाद बढ़ा तो कर दी पिता-पुत्र की हत्या , 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

Together, intoxicated, dispute escalated, father-son killing, 2 accused arrested, 2 absconding
साथ में नशा किया, विवाद बढ़ा तो कर दी पिता-पुत्र की हत्या , 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार
साथ में नशा किया, विवाद बढ़ा तो कर दी पिता-पुत्र की हत्या , 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

डिजिटल डेस्क शहडोल । हर्री डबल मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले मेें एक नाबालिक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपी फरार हैं। उन पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस ने अनुसार आरोपियों नेे मृतक के घर में ही पहले साथ में नशा किया था। इसके बाद 10 हजार रुपए को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र की हत्या कर दी थी। 
रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम में मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि 28 अगस्त को हर्री निवासी सूरज यादव और उसके पुत्र सुशील यादव उर्फ पप्पू का शव गांव के करिया नाले के पास बरामद किया गया था। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि मृतक सूरज यादव गांजे का सेवन करता था और कुछ असामाजिक तत्वों के साथ उसका मेल-जोल था। जांच में यह भी सामने आया कि घटना दिनांक को थाने का निगरानी बदमाश कोमल यादव पिता स्व. बाबूलाल यादव उम्र 40 वर्ष निवासी हरदी व पिंटू यादव अपने साथियों के साथ घटनास्थल के आसपास देखे गया था।
घर से हाथ बांध कर ले गए थे
5 सितंबर को ग्राम हरदी से संदेही कोमल यादव को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात कबूल ली। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों पिंटू यादव, अनिल यादव एवं एक नाबालिग साथी के साथ मृतक सूरज यादव के घर गया था। सभी ने साथ में नशा किया। इस दौरान उसका सूरज यादव से 10 हजार के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उसने और उसके साथियों ने सूरज के साथ मारपीट की। इतने में उसका बेटा पप्पू आ गया। फिर दोनों के हाथ बांधकर बाइक में ले गए और धारदार हथियारों से दोनों की हत्या कर दी।
सामान भी बरामद किया पुलिस ने
एसपी ने बताया कि कोमल यादव के की निशानदेही पर मृतक के घर से लूटे गए टीवी, सेटटॉप बॉक्स, 2500 रुपए नगद तथा नाबालिग आरोपी के पास से पीतल का सिंहासन, 2500 नगद व हत्या का प्रयुक्त बका बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार आरोपी पिंटू यादव पिता आयोध्या यादव उम्र 22 वर्ष व अनिल यादव पिता सोहन यादव उम्र 24 वर्ष दोनों निवासी हरदी की तलाश की जा रही है।
 

Created On :   7 Sep 2020 9:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story