सड़क पर दौड़ रहा ट्रेलर अचानक बीच से टूटा

Trailer running on the road suddenly broke from the middle
सड़क पर दौड़ रहा ट्रेलर अचानक बीच से टूटा
हादसा सड़क पर दौड़ रहा ट्रेलर अचानक बीच से टूटा

डिजिटल डेस्क, अमरावती। राष्ट्रीय महामार्ग से अमरावती की तरफ जा रहा एक मालवाहक ट्रेलर बीच से टूटने की घटना गुरुकुंज मोझरी बस स्टैंड के सामने शनिवार की सुबह 11 बजे के दौरान घटित हुई। जानकारी के मुताबिक आरजे 01/0723 क्रमांक के लंबे मालवाहक ट्रेलर ने लोहा लदा हुआ था। वह नागपुर के अमरावती की दिशा में जा रहा था। गुरुकुंज मोझरी पहंुचने पर बस स्टैंड के सामने का गतिरोधक पार करते समय अचानक ट्रेलर का बीच का हिस्सा टूट गया। अचानक ट्रेलर का मध्यभाग टूटने से ट्रेलर वहीं खड़ा हो गया। इस हादसे से घटनास्थल पर नागरिकों की भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ समय के लिए इस महामार्ग का यातायात भी ठप हो गया। हादसे से काेई जनहानी होने का समाचार नहीं है।

दुर्घटना में युवक की मृत्यु

उधर अमरावती के वरूड़ थाना क्षेत्र के करजगांव निवासी गजानन साहेबराव बहुरूपी का भतीजा मंगेश नामदेवराव बहुरूपी शुक्रवार की रात एमएच 27/बीवाई 3095 क्रमांक की दोपहिया पर सवार होकर पिंपलखुटा से जरूड़ मार्ग हाेते हुए गांव लौट रहा था। तभी बीच रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मंगेश को वरूड़ के ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। वरूड़ पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304 (अ) के तहत मामला दर्ज किया है।

 

Created On :   10 Oct 2021 1:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story