320 अधिकारी-कर्मियों को प्रशिक्षण नदारद 17 कर्मियों को कारण बताओ नोटिस

Training to 320 officer-personnel missing, show cause notice to 17 personnel
320 अधिकारी-कर्मियों को प्रशिक्षण नदारद 17 कर्मियों को कारण बताओ नोटिस
नागपुर 320 अधिकारी-कर्मियों को प्रशिक्षण नदारद 17 कर्मियों को कारण बताओ नोटिस

डिजिटल डेस्क, अकोला। अमरावती विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव प्रक्रिया चलाई जा रही है। इस अंतर्गत जिलाधिकारी कार्यालय के नियोजन भवन में छत्रपति सभागृह में चुनाव महकमा के 320 अधिकारी व कर्मचारियों का प्रशिक्षण लिया गया। दौरान इस प्रशिक्षण में नदारद 17 कर्मियों को कारण बताओ नोटिस देने की जानकारी उपजिला चुनाव अधिकारी मुकेश चव्हाण ने दी है। अमरावती विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव के लिए 30 को चुनाव होने जा रहा है। जिसके लिए चुनाव महकमा तैयारी कर रहा है। चुनाव  केंद्राध्यक्ष व केंद्र अधिकारी 1,2,3 इनका प्रशिक्षण लिया गया। प्रशिक्षण देने के लिए सहायक आयुक्त श्यामकांत म्हस्के विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित थे।

 प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलाधिकारी नीमा अरोरा, निवासी उपजिलाधिकारी संजय खडसे, उपजिला चुनाव अधिकारी मुकेश चव्हाण,  उपविभागीय अधिकारी रामेश्वर पुरी, डॉ. निलेश अपार, उपजिलाधिकारी बाबासाहब गाढवे, विश्वनाथ घुगे, सदाशिव शेलार आदि उपस्थित थे। चुनाव केंद्र पर मतदाताओं के लिए सेवा, सुविधा, चुनाव की गोपनीयता, मतपेटिया के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण दिया। दौरान अकोला जिले में 50 हजार 609 स्नातक मतदाता वोटिंग करेंगे। जिसके लिए जिले में 61 मतदान केंद्र है। जिसमें 32 केंद्र अकोला शहर में है। इस प्रशिक्षण में 17  कर्मचारी नदारद थे।  जिन्हें जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के तहत कारण बताओ नोटिस भेजने की जानकारी उपजिला चुनाव अधिकारी ने दी है।
 

Created On :   21 Jan 2023 11:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story