ईट भट्टों के लिए उजाड़ दिया जंगल, सैंकड़ों पेड़ों का कत्लेआम

trees are continuously cut near kanha national park
ईट भट्टों के लिए उजाड़ दिया जंगल, सैंकड़ों पेड़ों का कत्लेआम
ईट भट्टों के लिए उजाड़ दिया जंगल, सैंकड़ों पेड़ों का कत्लेआम

 डिजिटल डेस्क मंडला। कान्हा नेशनल पार्क से सटे पश्चिम वन मंडल के वन परिक्षेत्र बम्हनी के ग्राम खुकसर के किनारे जंगल का सफाया कर दिया गया है। यहां निजी भूमि से लेकर वन भूमि में सैकड़ो दरख्तों को जमींदोज किया गया है। यहां ईट भट्टे के लिए दबंगो ने पेड़ो का कत्लेआम किया है। लेकिन इस मामले में वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। अधिकारियों की मिलीभगत के कारण साजा और धवा के पेड़ काटे गए है। विभाग मामले को दबाने में प्रयास में है।
जानकारी के मुताबिक वन संरक्षण और पौधे रोपने के लिए सरकारें लाखों रूपए खर्च कर रहे है। जिससे पर्यावरण संतुलन बनाए जा सके। लेकिन वनों की अधाधुंध कटाई को नहीं रोका जा रहा है। विभाग के ही अधिकारियों की मिलीभगत से जंगल को वीरान किया जा रहा है। पश्चिम वन मंडल परिक्षेत्र बम्हनी के ग्राम खुकसर में बंजर नदी के किनारे सैकड़ो पेड़ की अवैध कटाई की गई है। यहां वनभूमि से साजा और धवा के पेड़ काटे गए है। 90 से लेकर 200 सेंटीमीटर गोलाई के बेशकीमती पेड़ को जमींदोज कर दिया गया है। जंगल में पेड़ पड़े हुए है। यहां जंगल का सफाया हो चुका है।
विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से पेड़ो की कटाई हो रही है। यहां ईट भट्टे लगाए जा रहे है। इसके लिए हर साल पेड़ काटे जा रहे है। लेकिन विभाग के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते है। बंजर नदी के किनारे वनभूमि में वृक्षो के कत्लेआम की जानकारी विभाग को है। अधिकारी पेड़ काटने वाले को भी जानते है लेकिन पूरे मामले से दबाने में लगे हुए है। विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। विभाग की मिलीभगत से जंगल उजड़ रहा है।
सिर्फ एक ट्राली की जब्ती
जंगल की कटाई के मामले में विभाग के पास शिकायत जाने के बाद मामले को दबाने के लिए जंगल के कटे पेड़ो की जब्ती बनाई गई है। एक ट्राली लकड़ी लेकर आए है। इससे पहले 16 ट्राली लकड़ी उठा ली गई है। विभाग ने कटे जंगल को उठाने का पूरा मौका दिया है। यहां अज्ञात में मामला बनाया गया है। जंगल में पेड़ कटने को लेकर जिम्मेदारी तय नहीं की गई है। यहां रेंजर के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को इस मामले से अवगत भी नहीं कराया गया है।
निजी भूमि से पेड़ कटने से उठा मामला
यहां जंगल में सैकड़ो पेड़ कटने के बाद भी विभाग के अधिकारियों को कोई जानकारी नहीं लगी। बम्हनी निवासी शक्ति सोनी के जंगल से सटकर करीब साढ़े तीन हैक्टयर निजी भूमि है। इससे करीब 120 पेड़ो को कत्लेआम कर दिया गया। इसकी शिकायत वनविभाग और पुलिस को भूमिस्वामी द्वारा की गई है। लेकिन विभाग निजी भूमि का मामला बताकर पल्ला झाड़ रहा है। इस पर कोई जांच कार्रवाई नहीं की जा रही है। पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज नहीं की है।
इनका कहना है
निजी भूमि से पेड़ काटे गए है, वनभूमि में एक दो पेड़ कटे है, इसमे दोषी वीट गार्ड है, उनसे वसूली होगी।
दिनेश कुमार दहाते रेंजर बम्हनी
निजी भूमि में पेड़ संरक्षण की जिम्मेदारी भूमि स्वामी की है जंगल में पेड़ कटने की जांच कराई जाएगी, कार्रवाइ्र होगी।
महेन्द्र प्रतापसिंह डीएफओ, पश्चिम वन मंडल

 

Created On :   17 Oct 2017 10:52 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story