- Home
- /
- वालुज के पास ट्रक ने दुपहिया सवार...
वालुज के पास ट्रक ने दुपहिया सवार भाई-बहनों को कुचला, 3 की मौत
By - Anita Peddulwar |24 Nov 2022 3:49 AM GMT
औरंगाबाद वालुज के पास ट्रक ने दुपहिया सवार भाई-बहनों को कुचला, 3 की मौत
डिजिटल डेस्क, औरंगाबाद। दुपहिया से जा रहे भाई-बहनों को ट्रक ने उड़ा दिया। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दुपहिया क्रमांक एम एच 21, ए एम 6995 से एक भाई और दो बहनें किसी कार्य से जा रहे थे तभी तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक एम एच 04, एफ जे 5288 ने कुचल दिया। घटना में दीपक कचरू लोखंडे (20 ), ओम साईनगर , रांजणगाव निवासी व उसकी बहन अनिता ( 22 ) व निकिता ( 18 ) रांजणगाव फाटा स्थित उद्योग नगरी की रेणुका ऑटो कंपनी की ओर जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Created On :   24 Nov 2022 9:17 AM GMT
Next Story