दो पर्वतारोहियों की ट्रैकिंग के दौरान मौत, एक अन्य घायल

Two climbers killed while trekking, another injured
दो पर्वतारोहियों की ट्रैकिंग के दौरान मौत, एक अन्य घायल
हादसा दो पर्वतारोहियों की ट्रैकिंग के दौरान मौत, एक अन्य घायल

डिजिटल डेस्क, अहमदनगर । ट्रैकिंग के लिए गए दो पर्वतारोहियों की बुधवार को एक हादसे में मौत हो गई। दोनों अपनी टीम के साथ नासिक जिले के मनमाड़ में "हडबीची शेंडी" पर पर्वतारोहण के लिए गए थे । मृतकों के नाम  अनिल शिवाजी वाघ(34) भिस्तबाग अहमदनगर और  मयूर दत्तात्रय म्हस्के (24)  दहीगांव (अहमदनगर तहसील) है। उनका साथ प्रवीण पवार  साकत अहमदनगर निवासी गंभीर रूप से घायल हुआ है।  दोनों मृतक रिश्ते में मामा-भांजा थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अहमदनगर की इंद्रप्रस्थ ट्रेकर्स टीम नीचे उतर रही थी, तब मयूर म्हस्के का सेफ्टी बेल्ट अचानक निकल गया उसे गिरता हुआ देख अनिल वाघ पहुंचा और उसका भी सेफ्टी बेल्ट अचानक निकल गया।  गिरने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि व्यावसायिक ग्रुप इंद्रप्रस्थ ट्रेकर्स के तत्वावधान में "हडबीची शेंडी" पर पर्वतारोहण अभियान का आयोजन बुधवार को किया गया था. इसमें अठारह पर्वतारोही शामिल थे। इनमें कुछ लड़कियां भी थीं। दोपहर तक सफलतापूर्वक पर्वतारोहण के बाद नासिक जिले के मनमाड़ में इसी पहाड़ी पर पर्वतारोहण के दौरान हादसा हुआ सभी सदस्य नीचे उतरने लगे. टीम के तीन सदस्य जब उतर ही रहे थे तभी तकनीकी दल के प्रमुख अनिल वाघ और मयूर म्हस्के दोनों गिर पड़े। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई घायल प्रवीण पवार को तुरंत मनमाड़ के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। हादसे की जानकारी । मिलते ही कातरवाड़ी के ग्रामीण भागवत झालटे व उनके सहयोगी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. मनमाड़ के पर्वतारोही प्रवीण व्यवहारे ने बताया कि शाम तक सभी सदस्यों को नीचे लाया गया. दोनों के शव मनमाड़ लाए गए।

Created On :   4 Feb 2022 8:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story