औरंगाबाद में कोरोना से एक की मौत, नागपुर में 6 पॉजिटिव, मरीजों की संख्या हुई 98

Two more corona positive in Nagpur, number of patients increased to 94
औरंगाबाद में कोरोना से एक की मौत, नागपुर में 6 पॉजिटिव, मरीजों की संख्या हुई 98
औरंगाबाद में कोरोना से एक की मौत, नागपुर में 6 पॉजिटिव, मरीजों की संख्या हुई 98

डिजिटल डेस्क, नागपुर। औरंगाबाद में कोरोना से एक की मौत हो गई है, जब्कि दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद यहां मरीजों की संख्या बढ़कर हुई। 38 पहुंच गई है। जिनका इलाज चल रहा है। 

नागपुर में 6 कोरोना पॉजिटिव

उधर नागपुर में बुधवार दोपहर तक कोरोना के कुछ 6 नए मामलों सामने आ चुके हैं, जिसके साथ उपराजधानी में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 98 हो गई है। इससे पहले मंगलवार को नौं लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जांच रिपोर्ट वनामति और रविभवन में क्वारंटाइन मोमिनपुरा और सतरंजीपुरा के लोगों की है। मरीजों में दो और तीन वर्ष के दो बच्चे शामिल हैं। दोनों बच्चों और उसकी मां को मेडिकल के भर्ती किया गया है। जबकि अन्य मरीजों को मेयो में भर्ती किया गया है।

25 दिन से अस्पताल में भर्ती लड़कियां हो सकती हैं आज डिस्चार्ज

उधर मेयो में 25 दिन से कोरोना वार्ड में भर्ती दो लड़कियों काे बुधवार को डिस्चार्ज किया जा सकता है। दोनों की आज सुबह लिये गए सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दोनों के परिजन ने बताया कि 24 घंटे के बाद लिये गए दूसरे सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आती है तो लड़कियों को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। खामला के जूता व्यापारी के यहां काम करने वालों की बेटियों के अलावा तीन और मरीज 25 दिन से मेयो में हैं। इनमें दोनो लड़कियों के ठीक हो चुके पिता और इम्प्रेस सिटी अपार्टमेंट निवासी मरीज शामिल है, जिसकी रिपोर्ट कई जांच में पॉजिटिव आ चुकी है। 
 

Created On :   22 April 2020 4:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story