रेप पीड़िता महिला के लिए दो पुलिसकर्मियों ने दिया खून

Two policemen gave blood for a rape victim
रेप पीड़िता महिला के लिए दो पुलिसकर्मियों ने दिया खून
रेप पीड़िता महिला के लिए दो पुलिसकर्मियों ने दिया खून

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वैसे तो आम आदमी की नजर में पुलिस की छवि अच्छी नहीं पर पुलिसकर्मियों का मानवीय चेहरा गाहे बगाहे सामने आता रहता है। ठाणे जिले में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार महिला के इलाज के लिए जब अस्पताल में खून नहीं मिला तो दो पुलिसकर्मियों ने अपना खून दिया। अस्पताल में भर्ती 42 वर्षीय सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता एबी पॉजिटिव रक्त की अत्यंत आवश्यकता थी जो उस अस्पताल में उपलब्ध नहीं था जहां वह भर्ती है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के डर से लोग खून देने के लिए आम तौर पर तैयार नहीं हो रहे थे। वरिष्ठ निरीक्षक मालोजी शिंदे ने कहा कि डॉक्टरों द्वारा नारपोली पुलिस से संपर्क किये जाने के बाद प्रमोद ईशी और राहुल वाघ नाम के पुलिसकर्मियों ने अस्पताल जाकर रक्तदान किया। इसके लिये दोनों पुलिसकर्मियों को सोमवार को सम्मानित किया गया। जोन-टू के डीसीपी राजकुमार शिंदे ने बताया कि पिछले सप्ताह भिवंडी में पांच लोगों ने चाकू दिखाकर महिला से दुष्कर्म किया था। उन्होंने बताया कि मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 

Created On :   11 Aug 2020 3:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story