आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मैदान में क्रिकेट देख रहे दो किशारों की मौत - एक गंभीर , बिछिया  की घटना

Two teenagers watching cricket die due to lightning in the sky - a serious, nettle incident
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मैदान में क्रिकेट देख रहे दो किशारों की मौत - एक गंभीर , बिछिया  की घटना
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मैदान में क्रिकेट देख रहे दो किशारों की मौत - एक गंभीर , बिछिया  की घटना

डिजिटल डेस्क बिछिया। बिछिया थाना क्षेत्र के ग्राम बसनिया में दोपहर करीब 12 बजे क्रिकेट मैच देख रहे किशोरो पर आकाशीय बिजली गिरी है। जिसमें दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे उपचार के लिए बिछिया में भर्ती कराया गया। जहां से मंडला रैफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम बसनिया में 2 अक्टूबर से क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। यहां 72 स्थानीय टीम भाग ले रही है। रविवार को दोपहर 12 बजे यहां देवरी और भपसा के बीच क्रिकेट मैच चल रहा है। जिसे देखने के लिए यहां ग्रामीण बैठे थे। यहां पंडाल से 100 मीटर की दूरी पर पवन सिंह धूमकेती पिता छगनलाल 16 वर्ष निवासी बसनिया, देवराज धुर्वे पिता जसन लाल धुर्वे 16 वर्ष निवासी बसनिया,शिवराज पिता भारत लाल धुमकेती 16 वर्ष निवासी बसनिया भी क्रिकेट देख रहे थे। तभी आसमान पर बादल छाने के बाद हल्की बूंदाबांदी होने लगी। इसी बीच आकाश से कौंधती हुई बिजली गिर गई। इसकी चपेट में तीनों किशोर आ गये। जिसमें पवन सिंह धूमकेती पिता छगनलाल 16 वर्ष निवासी बसनिया, देवराज धुर्वे पिता जसन लाल धुर्वे 16 वर्ष निवासी बसनिया की घटना स्थल पर मौत हो गई। शिवराज पिता भारत लाल धुमकेती 16 वर्ष निवासी बसनिया  गंभीर रूप से झुलस गया। जिसके उपचार के लिए बिछिया अस्पताल लाया गया। जहां से मंडला रेफर कर दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पीएम के बाद मृतक किशोरों के शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मर्ग जांच कर रही है।
 

Created On :   11 Oct 2020 1:25 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story