अज्ञात वाहन की टक्कर में दोपहिया चालक की मृत्यु

Two wheeler killed in collision with unknown vehicle
अज्ञात वाहन की टक्कर में दोपहिया चालक की मृत्यु
भंडारा अज्ञात वाहन की टक्कर में दोपहिया चालक की मृत्यु

डिजिटल डेस्क, पवनी (भंडारा). अज्ञात वाहन की टक्कर में दोपहिया चालक की मृत्यु हो गई। जबकि पिछले सीट पर सवार उसका नाबालिग दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना भुयार से नीलज मार्ग पर निष्ठी ग्राम के पास 18 नवंबर की शाम लगभग 10 बजे घटित हुई। इसे लेकर पवनी पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक युवक का नाम भुयार ग्राम निवासी कृष्णकन्हैया हरिदास नागोसे (22) बताया जा रहा है। वहीं गंभीर घायल नाबालिग लड़के का नाम भुयार ग्राम निवासी राहुल बालबुध्दे (17) है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्णकन्हैया नागोसे यह अपनी दोपहिया क्रमांक एमएच 34 सीबी 5480 से दोस्त के साथ निष्ठी गांव की ओर जा रहा जा रहा था। इस दौरान उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कृष्णकन्हैया की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं राहुल बालबुध्दे (17) यह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सामने आने पर भुयार निवासी विनोद बालकृष्ण नेवारे (32) की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304 (अ), 279, 337, 338, 427 भादंवि उपधारा 184, 134 / 177 मोवाका के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस उपनिरिक्षक हारगुडे कर रहे हैं। 
 

Created On :   21 Nov 2022 1:47 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story